{"_id":"6bb181b82f7078c7dcc4bd0a2b79f04a","slug":"raid-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत विभाग की टीमों ने 37 बकाएदारों के काटे कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत विभाग की टीमों ने 37 बकाएदारों के काटे कनेक्शन
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Sun, 31 Jan 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत विभाग की टीमों ने शनिवार को छापेमारी कर 37 बड़े बकाएदारों के कनेक्शन काटे। सभी के खिलाफ बिजली चोरी के आरोप में थाना पुलिस को तहरीर दी गई है। चेकिंग के समय विद्युत विभाग की टीमों के साथ भारी पुलिस बल भी था।
एसडीओ नगर अरुण कुमार के नेतृत्व में टीम ने सैफ खां सराय में छापेमारी की।
जहां 13 घरों से बिजली चोरी होते पकड़ी। एक व्यक्ति ने मौके पर ही शमन शुल्क जमा कर दिया। 12 लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है। टीम के साथ अधिशासी अभियंता गोपाल सिंह भी रहे। वहीं एसडीओ ग्रामीण सुशील कुमार के नेतृत्व में टीम ने रायां बुजुर्ग गांव में छापामारी की।
वहां पर चार कनेक्शन काटे। एक कटिया डालकर बिजली चोरी करते पकड़ा गया। वहीं बदनपुर बसई गांव में पांच लोगों के घर से बिजली चोरी पकड़ी। मढ़वा गांव में छापेमारी कर छह घरों से बिजली चोरी पकड़ी। दो तिगरी से एक मिठौली, एक शेखूपुर मड़ी व दो एंजरा गांव में दो जगह से बिजली चोरी पकड़ी।
विज्ञापन
पुलिस को तहरीर दे दी गई है। अधिशासी अभियंता गोपाल सिंह ने बताया कि इन सभी उपभोक्ताओं पर बिजली विभाग का बकाया है। इनकी लाइनें काट दी गई थीं लेकिन इसके बाद भी इन्होंने बिजली चोरी की है।
सैफ खां सराय में एक घर ऐसा मिला जहां पर चोरी की बिजली से पानी गर्म करने की राड लगाई गई थी। हैरत तो तब हुई जब बिजली अधिकारियों ने देखा कि टंकी में सीधे राड लगा दी गई है जो बिजली आने पर चालू होती है और बिजली जाने पर बंद होती है। इस दौरान पूरे घर को गर्म पानी मिलता रहता है।