फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Rahul Gandhi sambhal visit today police administration is alert DM requested him not to come

Sambhal : आज संभल आ सकते हैं राहुल गांधी, प्रशासन ने की रोकने की तैयारी; डीएम ने चार जिलों को लिखा पत्र

Wed, 04 Dec 2024 06:33 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संभल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संभल Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 04 Dec 2024 06:33 AM IST
सार

कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को संभल न आने के लिए संभल के डीएम ने अनुरोध किया है।

विज्ञापन
Rahul Gandhi sambhal visit today police administration is alert DM requested him not to come
कांग्रेस नेता राहुल गांधी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बुधवार को संभल आ सकते हैं। वह नई दिल्ली में हैं। वहां से बुधवार सुबह संभल के लिए रवाना हो सकते हैं। हालांकि उन्हें संभल जाने से रोकने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से पुख्ता तैयारी की गई है। उधर उन्हें रोकने के लिए संभल के जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने मंगलवार को पड़ोसी जिलों बुलंदशहर, अमरोहा, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर के अधिकारियों को पत्र लिखकर अनुरोध किया कि वे लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को अपने जिले की सीमा पर ही रोक लें।

विज्ञापन
Trending Videos

मंगलवार को संभल पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल और प्रदेश सचिव सचिन चौधरी ने पीड़ित परिवार के लोगों को यह जानकारी दी। इसके बाद प्रशासन ने उनको संभल जाने से रोकने की तैयारी शुरू कर दी है। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि जिले में बाहरी लोगों के प्रवेश पर 10 दिसंबर तक रोक है। राहुल गांधी के संभल आने की कोई आधिकारिक सूचना नहीं है। अन्य स्रोतों से मिली जानकारी के आधार पर आसपास के जिलों के पुलिस-प्रशासन से भी चौकसी बरतने के लिए कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

संभल डीएम ने राहुल गांधी को न आने का किया अनुरोध
कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को संभल न आने के लिए संभल के डीएम ने अनुरोध किया है। इस मामले में जिला प्रशासन ने पत्र भेजकर संभल की स्थिति से अवगत कराया है। संभावना है कि नेता प्रतिपक्ष संभल नहीं आएंगे। इधर जिले के कांग्रेस नेताओं ने सुबह यूपी बॉर्डर पर जाने की तैयारी कर ली है। जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद ने बताया कि पार्टी के नेता सुबह तक दिल्ली बॉर्डर पहुंच जाएंगे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आने का इंतजार करेंगे। 

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के संभल आने पर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि सुबह 10 बजे प्रतिनिधिमंडल रवाना होगा। इस प्रतिनिधिमंडल में लोकसभा नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, प्रभारी अविनाश पांडे, मैं और यूपी से हमारे सांसद साथ रहेंगे। हम सब बुधवार को संभल जाएंगे। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed