फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Quack's hospital running without registration sealed

Sambhal News: बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहा झोलाछाप का अस्पताल सील

Wed, 13 Mar 2024 03:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 13 Mar 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Quack's hospital running without registration sealed
गुन्नौर (संभल)। कस्बे में अवैध रूप से संचालित न्यू अलीगढ़ चाइल्ड हेल्थ केयर सेंटर को मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील किया है। जांच के दौरान अस्पताल में न तो कोई डिग्रीधारक डॉक्टर था और न ही कोई व्यवस्था मिली। अव्यवस्थाओं के बीच नवजात शिशुओं को भर्ती कर इलाज किया जा रहा था। करीब एक साल पहले भी स्वास्थ्य विभाग ने इस अस्पताल को सील किया था।
विज्ञापन

मंगलवार को एसडीएम रामेश बाबू और बीडीओ नरेशपाल सिंह की अगुवाई में झोलाछाप के नोडल अधिकारी डॉ. पवन कुमार स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ गुन्नौर के मुख्य चौराहे पर पहुंचे। यहां स्थित न्यू अलीगढ़ चाइल्ड हेल्थ केयर सेंटर पर छापा मारा। अस्पताल में नवजात बच्चों का इलाज किया जा रहा था। इस दौरान अधिकारियों ने संचालक से अस्पताल का रजिस्ट्रेशन और डॉक्टर के बारे में पूछा। वह कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाया। अस्पताल में अव्यवस्थाओं के बीच नवजात बच्चों को इलाज किया जा रहा था। यहां वार्ड में एक बच्चा एडमिट था। टीम के पहुंते ही परिजन उसे लेकर चले गए। टीम ने मौके से रेडिएंट वार्मर और मल्टी पैरा मॉनिटर समेत भारी मात्रा में अस्पताल से दवा बरामद की। जिसके बाद अस्पताल को सील कर दिया गया। नोडल अधिकारी डॉ. पवन कुमार ने बताया कि अस्पताल के संबंध में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में शिकायत की गई थी। जिसका संज्ञान स्वास्थ्य विभाग ने लिया। एसडीएम रामेश बाबू और बीडीओ नरेशपाल सिंह की मौजूदगी में अस्पताल को सील किया गया है। अस्पताल संचालक के खिलाफ गुन्नौर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन


एक साल पहले हुई थी कार्रवाई
स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को गुन्नौर में जिस अस्पताल को सील किया है। वह एक साल पहले भी अलीगढ़ चाइल्ड हेल्थ केयर हॉस्पिटल के नाम से सील हो चुका। अस्पताल सील होने के कुछ महीने बाद ही संचालक ने इसे न्यू अलीगढ़ चाइल्ड हेल्थ केयर सेंटर नाम से शुरू कर दिया। विभाग ने अस्पताल सील करने के बाद दोबारा से इस ओर नहीं देखा। कहीं न कहीं विभाग भी इन अवैध अस्पतालाें को बढ़ावा दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों के स्वास्थ्य से कर रहे खिलवाड़
गुन्नौर तहसील क्षेत्र में अवैध रूप से बड़ी तादात में नर्सिंग होम और अस्पताल संचालित हैं। सबसे ज्यादा रजपुरा, गवां और गुन्नौर कस्बे में अवैध अस्पताल चल रहे है। इन अस्पतालों में अव्यवस्थाओं के बीच ऑपरेशन तक की व्यवस्था है। बिना किसी अनुभव के यह लोगों का उपचार कर रहे हैं। बड़ी बात यह है कि स्वास्थ्य विभाग इन पर कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति करता है। बीते दिनों रजपुरा और गवां में बिना रजिस्ट्रेशन के अस्पतालों को सील किया था। कुछ दिन बाद सब अस्पताल दोबारा से संचालित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed