{"_id":"68376af3347cd78a4602f707","slug":"pwd-will-spend-rs-75-lakh-in-widening-chandausi-intersection-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-123077-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: चंदौसी चौराहे के चौड़ीकरण में 75 लाख रुपये खर्च करेगा पीडब्ल्यूडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: चंदौसी चौराहे के चौड़ीकरण में 75 लाख रुपये खर्च करेगा पीडब्ल्यूडी
Thu, 29 May 2025 01:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 29 May 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
संभल। संभल शहर के सबसे व्यस्त चंदौसी चौराहे के चौड़ीकरण में पीडब्ल्यूडी 75 लाख रुपये खर्च करेगा। इसकी कार्ययोजना बनाई गई है। हालांकि, चौराहे पर अतिक्रमण का कुछ हिस्सा अभी बाकी है, जिसकी बजह से कार्य शुरू नहीं होगा। एक्सईएन पीडब्ल्यूडी सुनील प्रकाश का कहना है कि अतिक्रमण हटते ही चौड़ीकरण का कार्य किया जाएगा।
यूं तो चंदौसी चौराहे के चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाने का काम अंतिम चरण में पहुंच चुका है। अब लोग स्वयं ही मजदूरों की मदद से अतिक्रमण की जद में आए दुकान मकानों के हिस्सों को तोड़ रहे हैं। करीब दो दिन के अंदर अतिक्रमण पूरी तरह हट जाएगा। इसके बाद बिजली विभाग लाइन शिफ्ट करने का काम शुरू करेगा। वहीं, जिन दुकान मकान का चिह्नित अतिक्रमण हट गया है। वह अब बचे हिस्से की मरम्मत में जुट गए हैं।
मालूम हो कि चौड़ीकरण के लिए 50 से अधिक दुकान और मकान अतिक्रमण की जद में आए हैं। शुरुआत में पालिका ने जेसीबी से चौराहे के अतिक्रमण को हटाया था। जिसमें पुलिस बूथ, सेल्फी प्वाइंट, सार्वजनिक शौचालय आदि शामिल थे। ईओ मणिभूषण तिवारी का कहना है कि अतिक्रमण हटाने का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। इसके बाद चौड़ीकरण का कार्य शुरू होगा। लेकिन इससे पहले बिजली के खंभे और लाइन को शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके लिए विभाग की एनओसी का इंतजार है। दूसरी ओर, अतिक्रमण के हटते ही चौराहे के चौड़ीकरण की कार्ययोजना पीडब्ल्यूडी ने तैयार कर ली है। एक्सईएन पीडब्ल्यूडी के मुताबिक, 75 लाख रुपये की कार्ययोजना तैयार है। पूरी तरह से अतिक्रमण हटते ही कार्य शुरू कराएंगे। पीडब्ल्यूडी सिर्फ सड़क को चौड़ा करने का काम करेगा, जबकि अन्य काम पालिका को कराने होंगे। इसमें यातायात सिस्टम सिग्नल, पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा की स्थापना आदि मुख्य है।
बिजली के खंभे और लाइन शिफ्ट किए जाने के लिए प्रस्ताव मंजूर
चंदौसी चौराहे पर मार्ग किनारे लगी हाईटेंशन लाइन और खंभे शिफ्ट किए जाने हैं। इसके लिए बिजली विभाग द्वारा प्रस्ताव निगम को भेजा गया था। जो मंजूर हो गया है। अब विभाग के अधिकारियों को पत्र मिलने का इंतजार है। इन खंभों को हटाकर चौड़ीकरण के दायरे में लगाया जाएगा। एसडीओ (विद्युत) संतोष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रस्ताव मंजूर होने की जानकारी मिल गई है। पत्र मिलने के बाद ही कार्रवाई आगे बढ़ेगी। बताया कि नए खंभे लगाने के साथ नई लाइन खींची जाएगी। ट्रांसफार्मर भी दूसरे स्थान पर लगाया जाएगा।
50 से ज्यादा दुकानों का कारोबार हुआ प्रभावित, अब संवरने के बाद कारोबार भरेगा रफ्तार
चंदौसी चौराहे के चौड़ीकरण की जद में 50 से ज्यादा दुकानें आई हैं। इन दुकानों का कारोबार पिछले दस दिन से ठप है। अभी एक सप्ताह का समय और लगेगा। चौड़ीकरण का कार्य होने के बाद ही इस चौराहे की दुकानों का कारोबार रफ्तार भरेगा। अतिक्रमण हटा दिया गया है। मलबा हटाए जाने की कार्रवाई चल रही है। इस चौराहे पर टायर हाउस, खाने के होटल, चाय व मिठाई की दुकान के अलावा अन्य तरह के कारोबार होते हैं।