{"_id":"689a55fc3bd02fe63b0e42c3","slug":"pwd-accused-of-measuring-land-incorrectly-sambhal-news-c-204-1-chn1001-122134-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पीडब्ल्यूडी पर गलत तरीके से भूमि की नापजोख करने का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पीडब्ल्यूडी पर गलत तरीके से भूमि की नापजोख करने का आरोप लगाया
Tue, 12 Aug 2025 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Tue, 12 Aug 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। गांव असालतपुर जारई से बनियाठेर के मुरादाबाद हाईवे तक प्रस्तावित फोरलेन निर्माण को लेकर सोमवार को राष्ट्रीय किसान संघर्ष समिति ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रस्तावित फोरलेन मार्ग के निर्माण में पीडब्ल्यूडी अधिकारियों पर गलत तरीके से भूमि की नापजोख करने के आरोप लगाए। साथ ही फोरलेन सड़क निर्माण में किसानों की जमीन अधिग्रहण करने के मामले में सर्किल रेट चार गुना हिसाब से देने की मांग की।
राष्ट्रीय किसान संघर्ष समिति के पदाधिकारी सोमवार को तहसील परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने एक ज्ञापन एसडीएम आशुतोष तिवारी को सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि गांव असालतपुर जारई से दो किलोमीटर दूर कच्चे मार्ग पर पीडब्ल्यूडी की ओर से तीन किलोमीटर फोरलेन मार्ग का निर्माण बनियाठेर के चंदौसी-मुरादाबाद हाईवे तक किया जाना है। इस फोरलेन सड़क के निर्माण में कुछ पीडब्ल्यूडी के अधिकारी मिली भगत कर गलत कार्य कर रहे हैं। फोरलेन मार्ग की नपत ठीक से नहीं कर रहे। कच्चे मार्ग को बीच में से न नाप कर दोनों तरफ से नाप रहे हैं और किसानों की एक ही साइड की भूमि की नापजोख कर रहे हैं, जबकि उन्हें कच्चे मार्ग के बीच में से नापजोख करनी चाहिए।
वहीं फोरलेन के निर्माण में किसानों को सर्किल रेट के हिसाब से चार गुना मुआवजा दिया जाना चाहिए। ज्ञापन में बताया गया कि मुख्यमंत्री के बहजोई आगमन होने पर उन्हें राष्ट्रीय किसान संघर्ष समिति द्वारा एक ज्ञापन दिया जाना था। इसकी परमिशन के लिए एलआईओ को सूचना भेजी गई थी। लेकिन जिले के उच्च प्रशासनिक अधिकारियों ने परमिशन सिर्फ व्यापारी वर्ग को ही दी और संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामेश्वर दयाल शर्मा को उनके निजी निवास स्थान पर नजर बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के जाने के पश्चात ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के आवास से पुलिस बल हटाया गया। इससे साफ जाहिर है कि जिले के अधिकारी व्यापारियों से खुश हैं और किसान को आतंकवादी व उग्रवादी समझते हैं। ऐसे में अगर किसानों की बताई गई समस्याओं को समाधान नहीं होता है। तो संगठन आंदोलन करने पर बाध्य होगा। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष रामेश्वर दयाल शर्मा, राहुल कश्यप, मंगलसेन सैनी, भीकम जाटव, मुकेश चंद्र शर्मा, शीलू जैन, अमर सिंह तोमर, अवधेश तोमर, शानू शर्मा, वीरेंद्र सिंह, करण सिंह जाटव, प्रतिपाल आदि मौजूद रहे।