फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   public angry at bhartal madapur wine shop

भारतल मदापुर में शराब के ठेके में तोड़फोड़

Thu, 06 Apr 2017 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Thu, 06 Apr 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
public angry at bhartal madapur wine shop
ठेकों पर धावा - फोटो : SELF
भारतल मदापुर गांव में शराब ठेका बंद कराने के लिए आंदोलित महिलाएं अचानक उग्र हो गईं। महिलाओं ने सेल्स मैन के खिलाफ नारेबाजी की। नारेबाजी के दौरान ही कुछ लोगों ने ठेके में तोड़फोड़ कर दी। सेल्समैन को मौके से भागना पड़ा। कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में भारतल में दबिश दी है। दो लोगों को पकड़ा गया है। कुछ शराब भी मिली है। 
विज्ञापन


भारतल मदापुर में शराब ठेके के बाहर दिन में एक बजे के करीब ईसापुर और भारतल के लोगों की भीड़ पहुंची। सेल्समैन अंदर था। शराबखोरी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ठेक हटवाने की मांग की। महिलाओं की नारेबाजी चल रही थी इसी दौरान कुछ लोग सेल्समैन पर हमलावर हो गए। सेल्समैन घबराकर दुकान छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


उसके बाद शराब की बोतलें तोड़ीं गईं। ठेके से भागे सेल्स मैन ने शराब ठेका चलाने वालों अधिकारियों को खबर दी। पुलिस को बताया। कुछ ही देर में पुलिस पहुंच गई। इस पर तोड़फोड़ और बवाल करने वाले भाग गए। पुलिस को सेल्समैन देवकरण ने घटना की तहरीर दी है। तहरीर के मुताबिक 44 पेटी देशी शराब लूटी गई है। इसके साथ 16 हजार रुपये हैं। एसपी बालेंदु भूषण ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो लोग हाथ आए हैं। आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर आंदोलित महिलाओं ने कहा कि वे शराब ठेका बंद कराने गईं थीं। वहां पर उनके साथ अभद्रता की गई जब विरोध किया तो तोड़फोड़ और लूट का आरोप लगा दिया गया। इस मामले की जांच कराई  जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed