फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   protest of womans in sambhal

नाले के पानी से कालोनी में हुआ जलभराव को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
protest of womans in sambhal
चंदौसी की पावर हाउस कालोनी में नगर पालिका के विरुद्ध प्रदर्शन करती महिलाएं। - फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी। पावर हाउस कालोनी में जलभराव की समस्या बनी रहने से नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। नगर पालिका से शिकायत के बाद समस्या का समाधान नहीं हो सका हैं। इससे आक्रोशित महिलाओं ने नगर पालिका के विरुद्ध प्रदर्शन किया और शीघ्र ही समाधान की मांग की।
विज्ञापन

पावर हाउस कालोनी के पास से नाला गुजर रहा हैं। नाले की सफाई न होने से वह चौक हो गया हैं और उसका पानी अब कालोनी में भरना शुरू हो गया हैं। कालोनीवासी कई बार नगर पालिका से नाले की सफाई एवं जलभराव से निजात दिलाने को शिकायत कर चुके हैं।
विज्ञापन

मगर समस्या का समाधान नहीं होने से तथा नगर पालिका के उदासीन रवैये के कारण स्थानीय नागरिकों में आक्रोश व्याप्त है। गुरुवार को कालोनी की महिलाओं का धैर्य जवाब दे गया और महिलाओं ने नगर पालिका के विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। प्रदर्शन करने वालों में रचना सक्सेना, चद्रवती, ऊषा कश्यप, हंसमुखी देवी, सरोज भारद्वाज, आशा देवी, सुमन देवी, लक्ष्मी देवी, सीमा देवी, सूरजवती आदि रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में जमा गंदा पानी संक्रमण को दे रहा दावत,
चंदौसी में कई स्थानों पर जमा गंदा पानी संक्रमण और संचारी रोगों को दावत दे रहा है। संचारी रोगों की रोकथाम और उनके उपाय के लिए लगाए गए लॉक डाउन में एकत्र गंदे पानी की निकासी अथवा निस्तारण के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई।

चंदौसी नगर में गऊशाला रोड पर सरकारी संपत्ति पर जमा गंदा पानी तालाब का रुप ले चुका है। इसके अलावा पावर हाउस कालोनी में टूटे नाले का जमा पानी, बाइपास मुरादाबाद रोड पर सड़क किनारे गंदा पानी जमा हैं। इसके अलावा शहर के नाले गंदगी और गंदे पानी से लबालब है। बरसात से पूर्व जमा गंदे पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की। इसके अलावा शासन ने संारी रोगों की रोकथाम के लिए दो दिनों का लॉक डाउन लगाया था। स्वच्छता, शुद्ध पेयजल आपूर्ति की समुचित व्यवस्था की जानी थी। पर इस दौरान चंदौसी नगर पालिका में कोई कारगार उपाय नहीं किये गए। स्वच्छता के नाम पर झाडू लगवाने और कूड़ा उठवाने का काम किया गया। जगह जगह जमा पानी संक्रमण के लिए खुला न्यौता दे रहा हैं।
सफाई अभियान चलाया गया था। नालों की सफाई कराई गई। नालों का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके बाद ही निकासी की व्यवस्था हो पाएगी।
राजकुमार, ईओ नगर पालिका चंदौसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed