फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   protest of sambhal villagers

विक्रमपुर ग्राम पंचायत के मजरा गांव करीमपुर में नहीं हुए विकास कार्य, प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
protest of sambhal villagers
गांव करीमपुर में विकास कार्य न होने पर विरोध प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : SAMBHAL
संभल। पवांसा ब्लॉक की ग्राम पंचायत विक्रमपुर के मजरा गांव करीमपुर में विकास कार्य नहीं होने पर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। साथ ही ब्लॉक में ज्ञापन देकर विकास कार्य कराने की मांग भी उठी है। जल्द सुनवाई नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। सोमवार को ग्राम पंचायत विक्रमपुर के मजरा गांव करीमपुर के दर्जनों ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि स्वच्छ भारत मिशन के द्वारा ग्रामीणों के शौचालय निर्माण नहीं कराए गए हैं। मजबूरन ग्रामीण खुले में शौच के लिए जाने को मजबूर हैं। वहीं गांव में सड़क निर्माण, नाला निर्माण नहीं होने पर भी रोष जताया। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क और नालों का निर्माण नहीं होने के कारण गांव में गंदगी पसरी हुई है। ग्रामीण संक्रमित बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव से कई बार विकास कार्य और शौचायल निर्माण की मांग कर चुके हैं। लेकिन सुनवाई अब तक नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed