फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   protest of farmers in sambhal

बिजली कटौती और कनेक्शन काटने के विरोध में किसानों का धरना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 02:11 AM IST
विज्ञापन
protest of farmers in sambhal
कुढ़फतेहगढ़। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेरनी स्थित बिजलीघर पर विद्युत कटौती को लेकर भारतीय किसान यूनियन असली के पदाधिकारियों ने धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में तीन से चार घंटे ही विद्युत आपूर्ति दी जा रही है। जिससे किसान परेशान हैं। किसानों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंप समस्या के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में 10 घंटे विद्युत आपूर्ति देने का प्रदेश सरकार ने शेड्यूल लागू कर रखा है। मगर बेरनी स्थित बिजलीघर से 10 घंटे के स्थान पर मात्र तीन से चार घंटे ही विद्युत आपूर्ति दी जा रही है। जिससे किसानों को गेहूं की फसल की बुआई में समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विद्युत कर्मचारियों द्वारा किसानों के घरेलू कनेक्शन काटकर परेशान किया जा रहा है और कनेक्शन जोड़ने के नाम पर सुविधा शुल्क की मांग की जाती है। किसानों के नलकूप पर लगे ट्रांसफार्मर फुंकने की दशा में नया ट्रांसफार्मर लगाने के बाद भी सुविधा शुल्क मांगा जाता है। विद्युत अधिकारियों से शिकायत के बाद भी कर्मचारियों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। धरनास्थल पर पहुंचे तहसीलदार मनोज कुमार को भाकियू असली के पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा है कि 20 नवंबर तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो भाकियू असली बिजली घर पर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगी। इस अवसर पर मलखान सिंह, यशपाल, नरेंद्र सिंह, धीरेंद्र सिंह, प्यारे लाल, रामपाल सिंह, सत्येंद्र यादव, विजय पाल सिंह, विपिन कुमार, नरेंद्र सिंह, वीरेश यादव, मनोज कुमार, राम कुमार, सतवीर सिंह, जितेंद्र सिंह, कल्याण सिंह, मुकेश यादव, कृष्ण अवतार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन के निर्देशानुसार दस हजार रुपये अधिक बकाया वाले कनेक्शन धारकों के कनेक्शन काटने के आदेश हैं। अगर उपभोक्ता समय पर बिल जमा करते रहेंगे, तो बिजली आपूर्ति में किसी प्रकार की समस्या नहीं आएगी। ग्राम बेरनी के घरेलू व नलकूप धारक उपभोक्ताओं पर विद्युत विभाग का पंद्रह लाख रुपये बकाया है।
श्रीपाल सिंह, अवर अभियंता बिजली घर, बेरनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed