फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   protest

नंदनपुर में मुख्यालय बनाने के फैसले का विरोध, प्रदर्शन

Thu, 18 Feb 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Thu, 18 Feb 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 जिला मुख्यालय संघर्ष समिति के सदस्यों और पदाधिकारियों ने नंदनपुर में मुख्यालय बनाए जाने के फैसले का विरोध किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पांच किलोमीटर के दायरे में संभल का मुख्यालय बनाया जाए। पंवासा या उससे आसपास बनाया जाने वाला मुख्यालय संभल को मंजूर नहीं होगा।



समिति की बैठक के बाद सदस्यों ने बदायूं दरवाजा में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि नंदनपुर गांव में जिला मुख्यालय बनाने की कवायद न की जाए क्योंकि मुख्यमंत्री ने खुद वायदा किया था कि संभल का मुख्यालय संभल के करीब होगा लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है। इसलिए विरोध और आंदोलन की बात छेड़ी गई है। आंदोलन जारी रहेगा। डा. नाजिम, मुशीर खां, एहतेशाम, इनामुर्रहमान खां, आसिफ रजा आदि ने प्रदर्शन में भाग लिया।
विज्ञापन



 आंदोलनकारियों ने 12 फरवरी को संभल बंद किया था। बंद के दौरान हंगामा हो गया था। इसमें आंदोलनकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है लेकिन इसके बाद भी आंदोलनकारियों का हौसला नहीं टूटा है। वे लगातार आंदोलन की ओर आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला मुख्यालय संघर्ष समिति शहर के साथ गांवों के लोगों को भी अपने आंदोलन से जोड़ेगी। उन्हें जिला मुख्यालय के मुद्दे पर जागरूक करेगी। इसके लिए नुक्कड़ सभाओं का दौर चलेगा। निकट भविष्य में क्रमिक अनशन भी शुरू किया जाएगा। यह जानकारी मुख्यालय संघर्ष समिति की बैठक के बाद डा. नाजिम ने दी। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज को दबाया न जाए। बैठक की अध्यक्षता हाजी एहतेशाम ने की। इस मौके पर मुशीर खां तरीन, डा. परवेज, हाजी हबीब, जमाल तुर्की, रसीद अंसारी, हकीम कमरुज्ममा, राजेश्वरी त्यागी, शहनवाज संभली ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed