फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   protest

शहर इमाम पर रॉर, शक्ति प्रदर्शन में जुटे दोनों पक्ष

Sat, 13 Feb 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Sat, 13 Feb 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 चंदौसी के शहर इमाम के पद पर मुस्लिम समुदाय दो फाड़ नजर आ रहा है। शहर इमाम रहे हाफिज मुहम्मद हारून के इंतकाल के बाद से ही नए शहर इमाम के चुने जाने को लेकर अटकले तेज हो गई थी। सात फरवरी को कंपनी बाग में हुई बैठक में नायब शहर इमाम हाजी मरगूब को नया शहर इमाम घोषित कर दिया गया। लेकिन वहीं मुस्लिम समुदाय के दूसरे पक्ष ने इस चयन को खारिज करते हुए विरोध करना शुरू कर दिया। शुक्रवार को दिनभर विरोधी पक्ष ने बैठकें करते विरोध जताया तो वहीं हाजी मरगूब पक्ष ने समर्थन में बैठक की। दोनों ही पक्ष में अपने अपने साथ भारी जनसमर्थन को साबित करने के लिए शक्ति प्रदर्शन में जुटे है।




बाद नमाजे जुमा मस्जिद कला (बड़ी मस्जिद) जारई गेट में हाजी मुहम्मद रफीक की सदारत में आयोजित बैठक में हाजी मरगूब को शहर इमाम बनाने के निर्णय को गैरकानूनी करार देते हुए खारिज किया गया। नए शहर इमाम के चयन के लिए 14 फरवरी को सुबह दस बजे से एफआर इंटर कालेज में बड़ी सभा बुलाने का ऐलान किया गया। सभी ने एक स्वर में कहा कि शङर का इमाम आलिम व दीन का जानकार होना चाहिए। इसमें सलीम सैफी, बदरे आलम, मास्टर अकील, बहारे आलम, ईदगाह कमेटी के उपाध्यक्ष हाजी बाबू हुसैन, डा.बदरुज्जमा, मुशीरुद्दीन, शाहिद, जुल्फिकार सैफी, अनीस कुरैशी आदि बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
विज्ञापन




मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी की बैठक में भी सात फरवरी को शहर इमाम के चुनाव को गलत बताते हुए हाजी मरगूब को शहर इमाम मानने से इनकार किया गया। चेतावनी दी गई कि यदि हाजी मरगूब को शहर इमाम बनाया गया तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें आजम खान, नजारुल सैफी, नूरी मुस्तफा, इमरानन कुरैशी, महफूज खां, फैसल कुरैशी, आलम अली, इमरान तुर्की, कमालउल्ला, साजिद सैफी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




मानव सुरक्षा एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष मुहम्मद इशत्याक, सीबी कालोनी विकास मंच के उपाध्यक्ष मुहम्मद जैद, फलाह वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष रहीस अहमद सैफी, , जारई गेट विकास मंच के अध्यक्ष इमरान लतीफी, अंजुमन मुहिब्बाने रजा कमेटी के अध्यक्ष खालिद हुसैन आदि ने भी हाजी मरगूब के शहर इमाम बनाए जाने का विरोध जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed