फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   protest

मासूम को नामजद करने पर सड़क पर उतरे बच्चे

Tue, 02 Feb 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Tue, 02 Feb 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
 मासूम के खिलाफ मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसका विरोध करने के लिए कई स्कूलों के एक हजार से अधिक स्कूली बच्चे सड़क पर उतर आए।  जिला मुख्यालय संघर्ष समिति के सदस्यों ने बच्चों के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई की। आंदोलन के दौरान संभल का जिला मुख्यालय संभल के पांच किलोमीटर की परिधि में बनवाए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन




जिला मुख्यालय संघर्ष समिति के नेतृत्व में कई स्कूलों के बच्चे नगर पालिका परिषद के मैदान में इक्ट्ठा हुए। जुलूस शुरू हुआ। तहसील रोड, टंडन तिराहा, कोतवाली, मियां मिरन शाह, अस्पताल चौराहा, शंकर कालेज चौराहा होते हुए वापस नगर पालिका के मैदान में समाप्त हुआ। बच्चों ने हाथों में नारे लिखी तख्तियां ले रखी थीं।
विज्ञापन



जुलूस के दौरान अयान को ई-रिक्शा के ऊपर बैठाकर साथ रखा गया। अयान ने कहा कि सीएम अंकल आप हमारी मांग पूरी करो, जिला मुख्यालय संभल के करीब दो। डा.नाजिम, हाजी एहतेशाम, जमाल तुर्की, मास्टर सफदर अल्वी, मौलाना मोहम्मद मियां, यासीन अंसारी, शाकिर खां, राजेश्वरी त्यागी, अमित गौतम, तारावती, अजय शर्मा, हबीबुर्रहमान, कासिफ खां, मोहसिन अली, मुजीबुर्रहमान, नईम, भूरे अल्वी, डा.परवेज, शाने रब, मौलाना तनवीर,स्त्रत्त् मास्टर जुल्फेकार, आबिद खां, दिलनवाज खां, खिजर खां, मोहम्मद वसीम, जकीउल्ला, मतीन वारसी, शुजाउद्दीन फौजी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




 अध्यक्षता मुशीर खां ने की। संचालन नवाब इनामुर्रहमान खां ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed