{"_id":"cbf02822345883b0919857fb7109943c","slug":"protest-hindi-news-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने मोर्चा खोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने मोर्चा खोला
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Mon, 01 Feb 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले भर में रविवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का आंदोलन नजर आया। कहीं धरना हुआ तो कहीं प्रदर्शन। आंदोलन के दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधा गया। आंदोलन जारी रखने का एलान किया गया।
सत्ताधारी पार्टी के नेताओं और विधायकों को ज्ञापन दिया गया। संभल के आचार्य मुक्तेश हकीम रईस इंटर कालेज के परिसर में कार्यकत्रियों ने लंबी बैठक की जिसमें दिल्ली कूच की तैयारी की गई। आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ने आंदोलन का नेतृत्व किया।
विज्ञापन
एसोसिएशन की मंडलीय अध्यक्ष सोमवती शर्मा ने कहा कि आंगनबाड़ी कर्मियों का कई वर्ष से मानदेय नहीं बढ़ाया गया है। आईसीडीएस योजना का बजट काटा गया है। इसे लेकर 15 फरवरी को जंतर मंतर दिल्ली में प्रदर्शन होगा जिसमें देश भर की कार्यकत्रियां पहुंचेंगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि रविवार को नगर विधायक और उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नवाब इकबाल महमूद को ज्ञापन सौंपा जाना था लेकिन वह किसी व्यस्तता की वजह से नहीं पहुंच सके। इसलिए सपा के जिलाध्यक्ष फिरोज खां को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर रेखा सिंह, विनीता शर्मा आदि थीं।