फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Proposal to fill potholes on roads approved, now rain may become an obstacle

Sambhal News: सड़कों के गड्ढे भरने का प्रस्ताव मंजूर, अब बारिश बन सकती है बाधा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Proposal to fill potholes on roads approved, now rain may become an obstacle
संभल। जिले के प्रमुख मार्ग बड़े और गहरे गड्ढों से भरे हुए हैं। लोकनिर्माण विभाग ने करीब दो महीने पहले इन गड्ढों को भरने के लिए प्रस्ताव तैयार किया था। शासन को भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी तो मिली है लेकिन मानसून आ चुका है। ऐसे में फिलहाल लोगों को राहत मिलती नजर नहीं आ रही। लोगों का कहना है कि जब तक गड्ढे भरना शुरू किए जाएंगे, तब तक बारिश अपने पूरे शबाब पर होगी। ऐसे में काम पूरा होने के आसार नजर नहीं आ रहे।
विज्ञापन

जिले भर में सड़कों पर बेतहाशा गड्ढे हैं। बाइक, ई-रिक्शा और ऑटो के लिए यह गड्ढे खतरनाक हैं। तेज रफ्तार से चलते हुए बड़ा वाहन इन गड्ढों में चला जाए तो वह भी अनियंत्रित होकर पलट सकता है। एक्सईएन पीडब्ल्यूडी सुनील प्रकाश ने बताया कि शासन से प्रस्ताव को गड्ढे भरने के लिए मंजूरी मिल गई है। काम शुरू कराया गया है।
विज्ञापन

संभल-चंदौसी मार्ग पर गांव मोहम्मदपुर टांडा के गड्ढे लोकनिर्माण विभाग के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। एक वर्ष में तीन बार भरे जा चुके हैं लेकिन स्थिति वर्तमान में जस की तस है। फिलहाल गांव के लोगों ने ईंट पत्थर व मिट्टी डालकर भरने का प्रयास किया है लेकिन ईंट पत्थर अब नुकीले हो गए हैं तो वह भी हादसे को दावत दे रहे हैं। उसके अलावा आसपास गहरे और बड़े गड्ढे हैं। यह स्थित चंदौसी में बहजोई तिराहे तक जगह-जगह बनी हुई है। बड़े और गहरे गड्ढे तीव्र मोड़ पर भी हैं। मामूली बारिश के बाद यह सभी पानी से भर रहे हैं। जिससे हादसे का खतरा है। मुरादाबाद मार्ग, बहजोई मार्ग और गवां मार्ग पर भी यही स्थित बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed