{"_id":"67143cc09fb7baf0310b4664","slug":"promotional-chariot-left-for-the-promotion-of-kalki-mahotsav-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-115630-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: कल्कि महोत्सव के प्रचार-प्रसार के लिए प्रचार रथ रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: कल्कि महोत्सव के प्रचार-प्रसार के लिए प्रचार रथ रवाना
Sun, 20 Oct 2024 04:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 20 Oct 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
संभल। गांव ऐंचोड़ा कंबोह में 7 से 11 नवंबर तक आयोजित होने वाले श्री कल्कि महोत्सव के आध्यात्मिक और धार्मिक महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शनिवार को श्री कल्कि धाम से श्री कल्कि महोत्सव प्रचार रथ को रवाना किया गया।
महामंडलेश्वर स्वामी कल्याण देव और महामंडलेश्वर स्वामी हरमनोजदास ने पूजन किया। जिसके बाद ही प्रचार रथ को रवाना किया। श्री कल्कि धाम के शिलान्यास के बाद आयोजित होने वाला यह प्रथम महोत्सव है। श्री कल्कि धाम सेवा समिति इसके लिए जोर शोर से तैयारियों में जुटी है। इस बार के कल्कि महोत्सव में श्री कल्कि धाम निर्माण हेतु शिलादान का कार्यक्रम भी होगा। जिसमें श्रद्धालु निर्माण में प्रयुक्त होने वाली शिलाओं का पूजन-अर्चन कर समर्पित करेंगे। इस अवसर पर सुधीर चाहल, यशवीर सिंह, नंदू सिंह त्यागी, लवकुश शर्मा आदि रहे। संवाद