फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Procession out in chandausi on shivratri

शोभायात्रा में भगवान शिव का तांडव व शिव-पार्वती का बर्फ पर नृत्य रहा मुख्य आकर्षण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
Procession out in chandausi on shivratri
चंदौसी के बहजोई रोड पर वाहनों पर डीजे की धुनों पर नृत्य करते भगवान की वेशभूषा में सजे कलाकार। - फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी। श्री कांवड़ सेवा समिति की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। इसमें झांकियों के साथ भगवान शिव का तांडव नृत्य व होली खेलते राधाकृष्ण के स्वरूप में सजे बच्चे मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। शोभायात्रा के अंत में शिवभक्त अपनी-अपनी कांवड़ लेकर चल रहे थे।
विज्ञापन

बुधवार की शाम छह बजे खुर्जा गेट स्थित कांवड़ वाली धर्मशाला पर शोभायात्रा का शुभारंभ पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह व प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से आरती कर किया। शोभायात्रा में श्रीराम, बारह ज्योर्तिलिंग, विष्णु भगवान व रघुनाथ आश्रम की झांकी श्रद्धा का केंद्र बनी रही। इसके पीछे भगवान के स्वरूप में सजे कलाकार भगवान शिव का तांवड व शिव-पार्वती बर्फ द्वारा नृत्य किया जा रहा है। बड़े वाहन पर डीजे के धुन पर राधाकृष्ण की स्वरूप में सजे बच्चे होली खेलते बड़े ही सुंदर व मनमोहक लग रहे थे। उसके पीछे चल रहे वाहन में डीजे की धुन पर शिव विवाह का आयोजन किया जा रहा था।
विज्ञापन

शोभायात्रा में काली का अखाड़ा भी चल रहा था। जगह-जगह काली की तलवार से गोले भी कटवाए गए। शोभायात्रा में आरती ठेला व कीर्तन मंडल भजन गाती हुई शामिल थी। अंत में शिवभक्त अपनी-अपनी कांवड़ों के साथ चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुर्जा गेट से प्रारंभ होकर शोभायात्रा बड़ा महादेव, घंटाघर, बड़ा बाजार, घास मंडी, ब्रह्म बाजार, सीता रोड, गणेश मंदिर, गणेश मेला ग्राउंड, कैथल गेट होते हुए चंदौसी इंटर कॉलेज पर जाकर संपन्न हुई। इस अवसर पर ग्रीश चंद्र, विजय कुमार, प्रवीन गुप्ता, तरुण कुमार नीरज, ग्रीश सोती, गिरिराज बाबू, श्याम वार्ष्णेय, मोनू, अर्चित अग्रवाल सहित काफी संख्या में लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed