{"_id":"68f2a9f895658e4fbb0e11fb","slug":"preparations-underway-to-build-asmoli-cos-office-on-shariq-satas-confiscated-property-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-128200-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: शारिक साटा की जब्त संपत्ति पर असमोली सीओ का कार्यालय बनाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: शारिक साटा की जब्त संपत्ति पर असमोली सीओ का कार्यालय बनाने की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल की साजिश में शामिल शारिक साटा की जब्त जमीन पर असमोली सीओ का कार्यालय बनाने की तैयारी है। यह 200 गज जमीन हिंदूपुरा खेड़ा इलाके में हिंदूपुरा खेड़ा पुलिस चौकी के नजदीक स्थित है। अवैध कमाई से अर्जित करने पर इस जमीन को जिला प्रशासन द्वारा जब्त किया गया था। अब पुलिस ने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि इस जब्त जमीन को सीओ कार्यालय के लिए आवंटित कर दी जाए। ताकि शहर में असमोली सीओ का कार्यालय बनाकर सुरक्षा को मजबूत किया जा सके। संभल-हसनपुर मार्ग पर होने के चलते इस जमीन की कीमत लाखों रुपये में है।
24 नवंबर को हुए जामा मस्जिद सर्वे के दौरान बवाल में मुख्य साजिशकर्ता के तौर पर शारिक साटा की भी भूमिका प्रकाश में आई थी। इसके तीन गुर्गों ने विदेशी हथियार चलाए थे और पांच लोगों की मौत हो गई थी। इसमें हत्या के चार मामले दर्ज किए गए थे। पांचवें मृतक के परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया था। एसआईटी की जांच में शारिक साटा के गुर्गे मुल्ला अफरोज, गुलाम और वारिस की भूमिका मिली। तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
मुल्ला अफरोज के खिलाफ तो एनएसए के तहत भी कार्रवाई कर दी गई है। गुलाम और वारिस के खिलाफ भी एनएसए के तहत कार्रवाई की जानी है। इन दोनों आरोपियों की अभी जमानत के लिए प्रार्थनापत्र नहीं दिया गया है। प्रार्थनापत्र जमानत के लिए लगाते हैं तो एनएसए की कार्रवाई को पुलिस शुरू करेगी।
विज्ञापन
00000000
हिंदूपुरा खेड़ा इलाके में डीएम और एसपी पर कर दिया था हमला
24 नवंबर को बवाल जामा मस्जिद से शुरू हुआ था लेकिन बाद में हिंदूपुरा खेड़ा इलाके में भीड़ ने बवाल किया था। कई वाहन फूंक दिए थे और पुलिस पर जानलेवा हमला किया गया था। इसमें डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई भी बाल-बाल बचे थे। इस बवाल के बाद ही पुलिस-प्रशासन के अधिकारी चेत गए थे। सुरक्षा बढ़ाने के लिहाज से ही हिंदूपुरा खेड़ा पुलिस चौकी का निर्माण किया गया है। अब सीओ कार्यालय बनाने की तैयारी है।
0000000000
सीओ कार्यालय हिंदूपुरा खेड़ा पुलिस चौकी के नजदीक शारिक साटा की जब्त जमीन पर बनाने का निर्णय लिया है। प्रशासन से इस जमीन को आवंटित किए जाने के लिए पत्राचार किया गया है।
-कृष्ण कुमार विश्नोई,एसपी, संभल