फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Preparations are also being made to build police posts in Khaggu Sarai and Deepa Sarai

Sambhal News: खग्गू सराय और दीपा सराय में भी पुलिस चौकी बनाने की तैयारी

Thu, 30 Jan 2025 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 30 Jan 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Preparations are also being made to build police posts in Khaggu Sarai and Deepa Sarai
संभल के दीपासराय चौक में बननी है पुलिस चौकी। संवाद
संभल। शहर की सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क है। इसी क्रम में अब खग्गू सराय और दीपा सराय में पुलिस चौकी बनाए जाने के लिए अधिकारी मंथन कर रहे हैं। जगह की तलाश की जा रही है। वहीं, हिंदूपुरा खेड़ा में पुलिस चेकपोस्ट बनाया जा रहा है।भविष्य में इस चेकपोस्ट को भी पुलिस चौकी बनाया जा सकता है। हालांकि, इसको लेकर अधिकारियों ने स्पष्ट नहीं किया है।
विज्ञापन

24 नवंबर 2024 को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान संभल में बवाल हो गया था। यह बवाल जामा मस्जिद से शुरू हुआ था और नखासा तिराहा व हिंदूपुरा तक पहुंचा था। इस दौरान पुलिस को काबू करने में दिक्कत का सामना करना पड़ा था। कारण था कि जिन इलाके से भीड़ जामा मस्जिद, नखासा तिराहा और हिंदूपुरा खेड़ा क्षेत्र में इकट्ठा हुई थी।
विज्ञापन

वहां पुलिस के ठहरने व्यवस्था नहीं थी, जिससे पुलिस भीड़ का अनुमान नहीं लगा सकी थी। हालांकि, इस बवाल के बाद ही पुलिस-प्रशासन ने सतर्कता बरत रही है। हिंदूपुरा खेड़ा के नजदीक पुलिस चेकपोस्ट बनाया जा रहा है। खग्गू सराय में प्राचीन शिव मंदिर से 300 मीटर दूरी पर पुलिस चौकी बनाए जाने की योजना है। इसी तरह दीपा सराय चौक पर भी पुलिस चेकपोस्ट है लेकिन इस इलाके में भी पुलिस चौकी बनाने की योजना बनी है। अब अधिकारियों ने इन स्थानों पर जमीन की तलाश करानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्यव्रत पुलिस चौकी पर प्रभारी की तैनाती की, 58 दरोगा व तीन इंस्पेक्टर के क्षेत्र भी बदले

जामा मस्जिद के नजदीक निर्माण हो रही सत्यव्रत पुलिस चौकी पर प्रभारी की नियुक्ति कर दी गई है। एसपी ने यह जिम्मेदारी मोहम्मदपुर टांडा पुलिस चौकी के प्रभारी रहे आशीष कुमार तोमर को दी गई है। इसके अलावा एसपी ने 58 दरोगा और तीन इंस्पेक्टर के कार्यक्षेत्र बदले हैं। संभल कोतवाली के अपराध निरीक्षक हारून खान और बहजोई थाने के अपराध निरीक्षक प्रशांत कुमार को लाइन हाजिर किया है। पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक जितेंद्र कुमार वर्मा को संभल कोतवाली में निरीक्षक अपराध की जिम्मेदारी दी है। एसपी ने बताया कि मजबूत कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article