फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   prakashotsaw of guru nanak dev in sambhal chandausi

श्रद्धाभाव से मनाया गया गुरुनानक देव का 550वां प्रकाशोत्सव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
prakashotsaw of guru nanak dev in sambhal chandausi
चंदौसी में गुरुनानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर सबद कीर्तन करता रागी जत्था। - फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी। गुरुनानक देव जी के 550वां प्रकाशोत्सव पर मुख्य गुरु पर्व श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। गुरूद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में लंगर बरता गया। जिसमें जिलाधिकारी सहित कई अधिकारियों व राजनीतिक लोगों ने संगतों की सेवा की और लंगर छका। देर शाम गुरुद्वारा परिसर में कीर्तन व कवि दरबार का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव में एक सप्ताह से आजाद रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को गुरुद्वारा परिसर में हरियाणा से आए ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने सबद कीर्तन के माध्यम से संगतों को निहाल किया। अपराह्न तीन बजे गुरुद्वारा परिसर में लंगर का शुभारंभ जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने किया। इसके बाद जिलाधिकारी ने लंगर परोसकर संगत की सेवा की। इसके बाद उन्होंने अपने अधीनस्थों के साथ लंगर छका। इसके अलावा काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने लंगर छका।
विज्ञापन

गुरुद्वारा कमेटी ने जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह, अपर जिलाधिकारी लवकुश त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी महेश प्रसाद दीक्षित आदि को पगड़ी पहनाकर व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान भाजपा नेता परेमश्वरलाल सैनी, प्रजीत लालू, सुधीर मल्होत्रा, फूल प्रकाश वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे। देर शाम गुरुद्वारा परिसर में कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें भजन कीर्तन कर संगतो को निहाल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed