फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Pradhan candidate gave liquor part three died including father and son in sambhal

मौत की पार्टी: प्रधान पद के दावेदार ने दी शराब की दावत, पिता-पुत्र सहित तीन ने तोड़ा दम

Sun, 14 Mar 2021 09:06 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 14 Mar 2021 09:06 AM IST
सार

-तीन की हालत गंभीर, महाशिवरात्रि पर लगे मेले से भांग की पकौड़ी भी मंगवा कर खाई थी
-निवर्तमान प्रधान पति के घर 8-10 लोगों को पिलाई थी शराब, आरोपी हिरासत में 

विज्ञापन
Pradhan candidate gave liquor part three died including father and son in sambhal
शराब की बोतल - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के संभल जिले के गांव सिमरई में अवैध शराब पीने और भांग की पकौड़ी खाने से पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की मौत हो गई और तीन की हालत गंभीर बनी है। इनमें से एक मुकेश के पिता का आरोप है कि प्रधान पद के एक दावेदार ने शराब पिलाई थी। पुलिस ने निवर्तमान महिला ग्राम प्रधान व उसके पति को हिरासत में ले लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित रख लिया है। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शराब पीने से अचेत मुकेश के पिता मदनलाल का आरोप है कि उसके बेटे व अन्य लोगों को प्रधान पद के एक दावेदार ने शराब की दावत दी थी। उनमें उनका बेटा भी था। शराब पीने से उसकी भी तबीयत खराब हो गई। सीओ गुन्नौर केके सरोज ने बताया कि निवर्तमान प्रधान पति के घर आठ-दस लोगों को शराब पिलाई गई थी। वह आगामी चुनाव में भी दावेदार हैं। जांच में सामने आया है कि शराब खत्म होने के बाद महाशिवरात्रि पर लगे मेले से पकौड़ी मंगवा कर खिलाई गई। इसके बाद फिर से शराब पिलाई गई। 
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम गांव सिमरई निवासी ऋषिपाल सिंह, उनके बेटे मनोज, ग्रामीण राजकुमार उर्फ नन्नू, भूरे, मुकेश व मोहित की तबीयत खराब होने लगी और उल्टी की शिकायत हुई। राजकुमार के अतिरिक्त अन्य लोगों को परिजनों ने आसपास के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। रात करीब 11 बजे मनोज (20) की उपचार के दौरान मौत हो गई। शनिवार की सुबह करीब आठ बजे राजकुमार (30) की भी घर पर मौत हो गई। शराब के सेवन से मौत की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी गांव की ओर दौड़ पड़े। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिए। सुबह हालत बिगड़ने पर ऋषिपाल व मुकेश को अलीगढ़ रेफर किया गया है। भूरे और मोहित का निजी चिकित्सक के यहां उपचार चल रहा है। शनिवार की शाम अलीगढ़ में उपचार के दौरान ऋषिपाल की मौत होने की जानकारी मिली है। मृतक ऋषिपाल और मनोज पिता-पुत्र थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर में डीएम संजीव रंजन, एसपी चक्रेश मिश्रा ने गांव पहुंचकर जानकारी ली। पुलिस ने घर-घर जाकर शराब पीने व पिलाने के बारे में पूछताछ की। इस दौरान कुछ घरों के पास से शराब के खाली पव्वे मिले। उन्हें पुर्लस ने सैंपल के तौर पर रख लिया है। आबकारी असिस्टेंट कमिश्नर कल्पनाथ रंजन भी गांव पहुंचे। उनका कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed