फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   power system of deteriorating strong wind

तेज हवा-बारिश ने उड़ाई बहजोई की बिजली

Thu, 05 Jul 2018 01:39 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, संभल
ब्यूरो / अमर उजाला, संभल Updated Thu, 05 Jul 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
power system of deteriorating strong wind
electricity
तेज हवा और बारिश ने मंगलवर की आधी रात के बाद बहजोई व आसपास के गांवों की बिजली उड़ा दी। करीब दस घंटे से अधिक बिजली ठप रही। रात के समय लोगों ने इंवर्टर का सहारा लिया। वहीं अगले दिन भर ट्रिपिंग ने भी लोगों को तेज गर्मी से हलकान किया। बीसीवी खराब होने से भी नगर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन


मंगलवार की रात करीब डेढ़ बजे अचानक शुरू हुई बारिश व तेज हवा के कारण बिजली आपूर्ति ठप हो गई। नगर के कई इलाकों व ग्रामीण अंचलों में अंधेरा छा गया। लोगों ने इंवर्टर का सहारा लिया। वहीं बुधवार की सुबह नगर के कुछ मोहल्लों में तो बिजली कुछ समय के लिए ठीक हो गई।
विज्ञापन


बाद में अचानक हुए फाल्ट व ट्रिपिंग से दिन भर लोगों को मुश्किल का सामना करना पड़ा। बुधवार को नगर के टाउन थ्री में भी ट्रिपिंग के चलते लोगों को मुश्किल रही। ट्रिपिंग ठीक हुई तो अचानक बिजलीघर में टाउन थ्री की बीसीवी खराब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपराह्न साढ़े तीन बजे करीब बिजली ठीक हुई तो टाउन वन की बीसीवी खराब हो गई। इसके बाद बीसीवी ठीक करने के दौरान शाम चार बजे से नगर व ग्रामीण अंचलों की बिजली फिर से प्रभावित हो गई। इसके बाद बीसीवी ठीक हुई और फिर कहीं जाकर शाम साढ़े छह बजे करीब बिजली आपूर्ति ठीक हो सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed