फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Portal did not run for booking agricultural machines, farmers returned home after getting upset

कृषि यंत्रों की बुकिंग के लिए नहीं चला पोर्टल, परेशान होकर घरों को लौटे किसान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Portal did not run for booking agricultural machines, farmers returned home after getting upset
संभल। किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार ने कृषि यंत्र व कस्टम हायरिग सेंटर स्थापित करने के लिए अनुदान देने की जो योजना बनाई है वह अधर में लटकती नजर आ रही है। कृषि यंत्रों के लिए मंगलवार को टोकन की बुकिंग होनी थी, जिसे कराने के लिए किसान साइबर कैफों तक पहुंचे लेकिन वेबसाइट नहीं चल सकी। जिस कारण किसान बुकिंग नहीं करा पाए। बैरंग ही घरों को लौटे किसानों में असंतोष दिखाई दिया।
विज्ञापन

अनुदान पर कृषि यंत्रों के लिए टोकन की बुकिंग मंगलवार को तीन बजे से शुरू होनी थी। किसानों का विभागीय पोर्टल पर पंजीकरण आवश्यक करना था तभी योजना का लाभ मिलेगा। तीन बजे से पहले ही मंगलवार को किसान अपना आधार कार्ड, पासबुक की छायाप्रति, मोबाइल नंबर और खतौनी के साथ ब्लाकों के राजकीय कृषि बीज भंडार प्रभारी व जनपद के उपकृषि निदेशक कार्यालय और साइबर कैफों पर पहुंचे।
विज्ञापन

विभाग के पोर्टल पर दिए गए लिंक पर अनुदान के लिए आवेदन करने की कोशिश की गई तो आवेदन नहीं हो सकें। तीन बजे के बाद से शाम पांच बजे तक टोकन की बुकिंग होनी थी, जो नहीं हो सकी। अब सवाल यह है कि ऐसे में जिले में योजना का लाभ देने में विभाग लक्ष्य को कैसे पूरा करेगा। छछैरा के धर्मेंद्र तोमर, करीमपुर के चंद्रपाल, चिरौली भगवंतपुर के राकेश पाल ने कहा कि तीन से पांच बजे तक टोकन की बुकिंग के लिए इंतजार करते रहे। लेकिन बुकिंग नहीं हो सकी। अधिकारियों ने भी कोई सटीक जानकारी नही दी। इससे मायूस होकर घरों को लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed