फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Porn video made by trapping a teenager in a love trap in sambhal

Sambhal: किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर बनाई अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर मंगाए नकदी और जेवर

Fri, 05 Aug 2022 01:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Fri, 05 Aug 2022 01:27 AM IST
सार

कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के ही युवक योगेश ने उसकी 15 वर्षीय बेटी को बहला फुसलाकर अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर घर से रुपये व आभूषण मंगवाता रहा।

विज्ञापन
Porn video made by trapping a teenager in a love trap in sambhal
सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र के गांव में युवक ने किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर अश्लील वीडियो बनाई। फिर उसे ब्लैकमेल करके घर से जेवर व नकदी मंगवा ली। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी किशोरी को दिल्ली ले गया और अपने दोस्त के साथ मिलकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी भागे हुए हैं।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के ही युवक योगेश ने उसकी 15 वर्षीय बेटी को बहला फुसलाकर अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर घर से रुपये व आभूषण मंगवाता रहा। आरोप है कि एक अगस्त को युवक से डरकर किशोरी घर से 30 हजार रुपये की नकदी, करीब एक लाख रुपये के सोने के जेवर, 20 हजार रुपये के चांदी के जेवर लेकर चली गई।
विज्ञापन


आरोप है कि वहां से आरोपी उसे इलाहाबाद व दिल्ली ले गया। ढूंढने पर तीन अगस्त को बेटी गजरौला में मिली। उसने बताया कि आरोपी योगेश व गांव के ही उसके साथी सोनू ने कई बार उसके साथ सामूूहिक रूप से दुष्कर्म किया है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी गांव के ही योगेश व सोनू के खिलाफ पोक्सो एक्ट, सामूहिक दुष्कर्म के मामले रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी घर से भागे हुए हैं। उनकी तलाश की जा रही है। किशोरी का मेडिकल कराया गया है।
- दिनेश कुमार, सीओ, चंदौसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed