फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   poras se duniya me mehki chandusi ki gul

पोरस से दुनिया भर में ‘महकी’ चंदौसी की गुल

Fri, 01 Dec 2017 01:29 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभल
ब्यूरो अमर उजाला / संभल Updated Fri, 01 Dec 2017 01:29 PM IST
विज्ञापन
poras se duniya me mehki chandusi ki gul
आवाज की जादूगर गुल सक्सेना। - फोटो : अमर उजाला
शहर की होनहार बेटी गुल के सुर देश-दुनिया की फिजा में ‘महकने’ लगे हैं। चंदौसी की कोयल कही जाने वाली गुल सक्सेना का गीत ‘है रात ये जागी सी’ सीरियल पोरस में जिसने भी सुना वह उसकी आवाज का कायल हो गया।

loader

गुल इस वक्त मुंबई में कई नामी संगीत निर्देशकों के साथ काम कर रही है। हाल में सोनी टेलीविजन पर 27 नवंबर से शुरू हुए भव्य धारावाहिक पोरस के पहले और दूसरे एपीसोड में चंदौसी के गुल के सुर गूंजे हैं।

चंदौसी में जिसने भी उसकी आवाज सुनी बरबस ही उसके मुंह से निकला ये तो अपनी गुल है। इस युवा कलाकार पर पूरा चंदौसी ने खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। चंदौसी के आवास विकास कालोनी निवासी नीलम सक्सेना की होनहार बेटी गुल सक्सेना को शुरू से ही सुरसंगीत से बेहद लगाव था।

स्थानीय स्तर पर भी गुल स्कूल-कालेज और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी आवाज का जादू बिखेरती थी। उसके सुरों से रीझकर कई लोग उसे चंदौसी की कोयल भी कहा करते थे।  लेकिन उस समय किसी ने यह नहीं सोचा था कि उस बच्ची की यह सुरीली आवाज एक दिन टेलीविजन के ब़डे धारावाहिक के जरिये पूरी दुनियां में गूंजेगी।

बड़े बजट के धारावाहिक पोरस में म्यूजिक डायरेक्टर रहे राजकमल के पुत्र सूर्य राजकमल के निर्देशन में गुल सक्सेना ने प्ले बैक गीत गाया है। धारावाहिक का पहला व दूसरा एपीसोड प्रसारित किया जा चुका है, जिसमें ‘है रात ये जागी सी’ गीत की हर ओर सराहना हो रही है।

चंदौसी के गलियों में खेलकर बड़ी हुई इस प्रतिभा की कामयाबी पर सभी खुश हैं। गुल सक्सेना के मामा दिलीप सक्सेना ने बताया कि गुल ने फिल्म फुकरे के म्यूजिक निर्देशक अली घनी, अरमान मलिक-अमाल मलिक के साथ भी गीत गाया है। म्यजिकल ग्रुप के हेमंत कुमार, कमेडियन राजू श्रीवास्तव, आनंद जी (आनंद जी कल्याण जी) के साथ भी संगीत कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed