{"_id":"5fa855fd8ebc3e9c021687e6","slug":"pollution-problem-in-sambhal-sambhal-news-mbd368890355","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपिंग ग्राउंड में नहीं, जगह-जगह कूड़ा फेंक रहे कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपिंग ग्राउंड में नहीं, जगह-जगह कूड़ा फेंक रहे कर्मी
विज्ञापन
संभल। प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। इस बढ़ते प्रदूषण का कारण जर्जर वाहनों से निकलता धुआं और जगह जगह कूड़े के ढेरों में लगी आग है। डंपिंग ग्राउंड होने के बाद भी कूड़ा इधर उधर फेंका जा रहा है। कूड़े को आग लगाकर नष्ट किया जा रहा है। इस लापरवाही से लगता है कि जिम्मेदार बढ़ते प्रदूषण को लेकर गंभीर नहीं हैं। प्रशासनिक आला अधिकारी भी इस लापरवाही पर ध्यान नहीं दे रहे।
यदि प्रदूषण का स्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो संभल में भी दिल्ली और मुरादाबाद की तरह जहरीली हवा हो जाएगी। जिसमें लोगों को सांस लेना भी मुश्किल होगा। रविवार को सिरसी नगर पंचायत का कूड़ा निस्तारण केंद्र का हाल जाना। जहां डंपिंग ग्राउंड होने का बोर्ड लगा है वहां कूड़ा नहीं डाला जा रहा। बल्कि एक अन्य स्थान पर कूड़े को डालने का काम कर्मचारी कर रहे हैं। साथ ही इस कूड़े में आग लगी मिली। कूड़े से उठता धुआं प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ा रहा है।
रविवार को संभल और सिरसी के आसपास का प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ा हुआ था। दोपहर से शाम तक एक्यूआई 190 दर्ज किया गया। कूड़ा निस्तारण को लेकर गंभीरता दिखाई नहीं दे रही है। दरअसल सिरसी में हर रोज 6.62 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। इसके निस्तारण की भी व्यवस्था दुरुस्त नहीं है। लापरवाही प्रदूषण बढ़ाने का कारण बन रही है।