{"_id":"5fa705308ebc3e9c0416e2c7","slug":"pollution-problem-in-sambhal-sambhal-news-mbd368792955","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा जलाकर फैलाया जा रहा है प्रदूषण, संभल जिले के नहीं है कूड़ा निस्तारण कोई इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ा जलाकर फैलाया जा रहा है प्रदूषण, संभल जिले के नहीं है कूड़ा निस्तारण कोई इंतजाम
विज्ञापन
संभल नगर के ट्रेटिंग ग्राउंड में जलता है कूड़ा, उठता है जहरीला धुआं।
- फोटो : SAMBHAL
संभल। भले ही प्रदूषण का स्तर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की सेहत के लिए खतरा बनकर सामने आ रहा हो पर जिले में जगह-जगह कूड़ा जलाया जा रहा है। प्रदूषण के स्तर को बढ़ाया जा है। यह स्थिति तब है जब दिल्ली एनसीआर से लेकर संभल तक दिवाली से पहले ही प्रदूषण बढ़ रहा है। राज्य और केंद्र सरकार के साथ-साथ एनजीटी के निर्देशों के बाद भी स्थानीय निकाय नहीं चेता है।
जिले के संभल, चंदौसी, बहजोई, बबराला, सिरसी, नरौली, गुन्नौर, गवां में स्थानीय निकाय हैं। इन सभी निकाय क्षेत्रों में एक दिन में 180 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। इसके निस्तारण का कोई इंतजाम नहीं है। अगर कूड़े को जलाया न जाए और उस कूड़े को बच्चे न बीनें तो एक महीने में 5400 मीट्रिक टन कूड़ा डंप हो जाएगा लेकिन फिलहाल की स्थिति यह है कि बड़े पैमाने पर कूड़ा जलाया जा रहा है। संभल स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड में जब शनिवार दोपहर हालात देखे गए तो इसकी पुष्टि हो गई।
ट्रेंचिंग ग्राउंड में डंप पडे़ कूड़े में कहीं लपटें उठ रहीं थीं तो कहीं धुएं का गुबार था। आसपास के किसानों ने बताया कि यहां से धुआं तो उठता ही रहता है। रोजाना कूड़ा फेंकने के लिए कई गाड़ियां आती हैं लेकिन अगर कूड़ा जलाया नहीं जाए तो यहां पर और बड़े ढेर नजर आएंगे। इसी तरह से संभल-चंदौसी मार्ग पर चंदौसी में रेलवे क्रासिंग के पास कूड़े के ढेरों में आग लगाई गई। एक बार तो अपर जिलाधिकारी केके अवस्थी जब इस मार्ग से गुजर रहे थे तो खुद उन्होंने कूड़े को जलते हुए देखा और इसके संबंध में नगर पालिका परिषद चंदौसी के अधिशासी अधिकारी से जवाब तलब किया। साथ ही गाड़ी भेज कर जलते हुए कूड़े को बुझवाया। उनका कहना है कि अब स्थिति यह है कि अगर कहीं कोई कूड़ा जलाए जाने की सूचना मिलती है चंदौसी की पालिका अपने वाहन भेज कर आग को बुझवा देती है।
विज्ञापन
कहां कितना निकलता है कूड़ा
संभल नगर पालिका क्षेत्र 82 मीट्रिक टन
चंदौसी नगर पालिका क्षेत्र 62 मीट्रिक टन
बहजोई नगर पालिका क्षेत्र 8.9 मीट्रिक टन
बबराला नगर पंचायत क्षेत्र 3.44 मीट्रिक टन
सिरसी नगर पंचायत क्षेत्र 6.62 मीट्रिक टन
नरौली नगर पंचायत क्षेत्र 10.08 मीट्रिक टन
गवां नगर पंचायत क्षेत्र 03.00 मीट्रिक टन
गुन्नौर नगर पंचायत क्षेत्र 4.06 मीट्रिक
(पूरे जिले के एक दिन के कूड़े का योग 180.43 मीट्रिक टन है)
चदौसी नगर पालिका को नोटिस, संभल में होगी जांच
कूड़ा किसी भी स्थिति में नहीं जलाया जा सकता है। अगर किसी स्थान पर कूड़ा अधिक हो गया तो उस पर मिट्टी डालकर उसे ढका जा सकता है पर जला नहीं सकते हैं। संभल के ट्रेंचिंग ग्राउंड में कूड़ा जलाने की घटना का संज्ञान लेकर उसकी जांच कराएंगे। चंदौसी पालिका क्षेत्र में कूड़ा जलाने की जानकारी मिली थी उस पर पालिका को नोटिस जारी किए गए हैं। साथ ही पालिका ने आग बुझवाई है। अविनाश कृष्ण सिंह, जिलाधिकारी, संभल