{"_id":"67b634b149df904239079835","slug":"police-started-getting-information-as-soon-as-posters-of-miscreants-were-put-up-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-119482-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: उपद्रवियों के पोस्टर लगते ही पुलिस को मिलने लगी सूचनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: उपद्रवियों के पोस्टर लगते ही पुलिस को मिलने लगी सूचनाएं
Thu, 20 Feb 2025 01:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 20 Feb 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
संभल। जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में शामिल 74 उपद्रवियों के पोस्टर सार्वजनिक स्थानों पर लगते ही पुलिस को सूचनाएं मिलनी शुरू हो गई हैं। अब पुलिस इन सूचनाओं की तस्दीक कर रही है। जिससे यह स्पष्ट हो सके कि जो सूचना मिली है वह सही है या नहीं। जिससे कोई निर्दाेष जेल न जाए।
एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि पोस्टर चस्पा होने के बाद कई सूचनाएं मिली हैं। उन सूचनाओं की तस्दीक कराई जा रही है। बताया कि जो 74 चेहरे पोस्टर में दिख रहे हैं वह 24 नवंबर 2024 को हुए जामा मस्जिद सर्व के दौरान बवाल में शामिल थे। घटनस्थल से ही सीसीटीवी फुटेज से चेहरे लिए गए हैं। उनकी पहचान पुलिस नहीं कर सकी थी। इसलिए सार्वजनिक स्थानों पर इनके पोस्टर चस्पा किए गए। जिससे आम लोगों के सहयोग से जल्द गिरफ्तार किया जा सके। एसपी ने बताया कि सही सूचना देने वाले व्यक्ति को पुलिस द्वारा इनाम भी दिया जाएगा।