फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   police report on ten farmers in sambhal

चीनी मिल के बाहर धरने पर बैठे दस किसानों पर रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
police report on ten farmers in sambhal
संभल। रजपुरा चीनी मिल के बाहर धरना प्रदर्शन करने में 10 किसानों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। इन किसानों ने दो फरवरी को गन्ने की आपूर्ति के लिए फर्जी सट्टा किए जाने के मामले में कार्रवाई की मांग पर धरना प्रदर्शन किया था। डीएसएम शुगर मिल रजपुरा के उप महाप्रबंधक विवेक सिंह ने रजपुरा थाने में निषेधाज्ञा के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

वहीं आंदोलन करने वाले किसानों का नेतृत्व कर रहे बृजेश कुमार का कहना है कि वे रिपोर्ट दर्ज होने से डरे नहीं हैं। अगर गन्ने की आपूर्ति में फर्जीवाड़ा रोक कर जवाबदेही तय नहीं की गई तो अपनी मांग को लेकर वे 17 फरवरी को फिर से धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

रजपुरा स्थित डीएसएम शुगर मिल के उप महा प्रबंधक प्रशासन विवेक सिंह ने रजपुरा थाने में आंदोलन का नेतृत्व कर रहे ब्रजेश कुमार के साथ राजकुमार, योगराज, देवीदास, सत्यपाल, नरेंद्र कुमार, गिर्राज, सुधीर, होराम, रघुवीर के नाम धारा 144 लागू होने के बावजूद धरना प्रदर्शन करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में विवेक सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप है कि इन किसानों ने न केवल धरना दिया बल्कि दूसरे किसानों को विधि विरुद्ध तरीके से धरना प्रदर्शन के लिए उकसाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैंने किसानों के साथ चीनी मिल के द्वार पर 2 फरवरी को गन्ने की आपूर्ति में हो रहे फर्जीवाड़े का विरोध करने के लिए धरना प्रदर्शन किया था। मौके पर रजपुरा के थाना प्रभारी आए थे। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही थी लेकिन बाद में एसडीएम और सीओ आए और ज्ञापन लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया और चले गए। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। ब्रजेश कुमार, आंदोलन के संयोजक और भ्रष्टाचार दमन परिषद के जिलाध्यक्ष
उप जिलाधिकारी और जिलाधिकारी की अनुमति के बगैर धरना प्रदर्शन किया गया। इससे कानून व्यवस्था प्रभावित हुई। इसलिए दस लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया है। अब विवेचना होगा। बिजेंद्र सिंह मलिक, थाना प्रभारी, रजपुरा

चीनी मिल का पक्ष
गन्ने की आपूर्ति के लिए सट्टे करने और आपूर्ति पर्ची जारी करने का काम चीनी मिल के पास नहीं है। यह सारा काम गन्ना समिति करती है तो फिर चीनी मिल के बाहर आंदोलन का औचित्य क्या है। चीनी मिल की गन्ना आपूर्ति बाधित करने और किसानों को उकसाने का प्रयास किया गया था। इसकी सूचना पुलिस को लिखित रूप से दी गई थी। पुलिस ने उसी पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विवेक सिंह, उप महाप्रबंधक, डीएसएम शुगर मिल, रजपुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed