फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Police personnel deployed at examination centers will also not be allowed to carry mobile phones.

Sambhal News: परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिसकर्मी भी नहीं रख सकेंगे मोबाइल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Police personnel deployed at examination centers will also not be allowed to carry mobile phones.
संभल। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती-2025 की तैयारियां पुलिस-प्रशासन द्वारा पूरी कर ली गई हैं। यह परीक्षा 08, 09 और 10 जून को दो पालियों में आयोजित की जानी है। इसमें सुरक्षा और व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। पुलिसकर्मी भी परीक्षा केंद्र पर मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। इसके लिए सख्त हिदायत दे दी गई है।
विज्ञापन


एएसपी (उत्तरी) कुलदीप सिंह ने बताया कि जिले में 13 परीक्षा केंद्रों पर यह भर्ती परीक्षा होगी। प्रत्येक पाली में कुल 4656 परीक्षार्थी भाग लेंगे। एडीएम सत्यप्रिय सिंह प्रशासन की ओर से नोडल अधिकारी रहेंगे। जनपदीय नियंत्रण कक्ष में अधिकारी सीसीटीवी कैमरों की निगरानी करेंगे। वे सभी गतिविधियों पर नजर रखेंगे और अनियमितता पर सूचित करेंगे। परीक्षा केंद्र पर तैनात पुलिसकर्मी मोबाइल का प्रयोग नहीं करेंगे।
विज्ञापन


00000


अभ्यर्थियों की सुविधाओं का भी रखा जाएगा ख्याल

नगर पालिका द्वारा अभ्यार्थियों के लिए तंबू, पेयजल और मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था करेगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीमें प्रत्येक केंद्र पर तैनात रहेंगी। इन टीमों के पास ओआरएस और ग्लूकोज की व्यवस्था रहेगी। इमरजेंसी होने पर एंबुलेंस की भी व्यवस्था रहेगी। वहीं, दूसरी ओर परीक्षा केंद्रों पर पानी व पंखों की व्यवस्था को दुरूस्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed