फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   police ne barsaye dande

पुलिस ने जिस्म पर बरसाए डंडे कानों पर लगाया था करेंट

Sun, 25 Sep 2016 05:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Sun, 25 Sep 2016 05:36 PM IST
विज्ञापन
उसके जिस्म पर चोटों के 16 निशानों के साथ ही कानों पर करेंट लगाने के निशान भी मिले हैं। हवालात में शबलू को डंडों और पट्टे से बेरहमी से पीटने के साथ ही पुलिस कर्मियों ने उसे करेंट भी लगाया था। पीएम रिपोर्ट में पुलिस टार्चर के सुबूत मिलने के बाद अब दोषी पुलिस वालों को तुरंत जेल भेजने की मांग उठ रही है। 
विज्ञापन



संभल जिले के असमोली थानाक्षेत्र के गांव मढ़न निवासी रिटायर्ड दरोगा मैराजुल हसन के बेटे शबलू उर्फ रफीकुल को गुरुवार दोपहर हजरतनगर गढ़ी थाने की पुलिस ने सिरसी गांव से उठाया था। शुक्रवार दोपहर  करीब ढाई बजे शबलू ने हवालात में दम तोड़ दिया था। पुलिस             ने मामले को रफादफा करने के लिए मुर्दे को जबरन बिलारी सीएचसी में भर्ती कराने की कोशिश की थी। 
विज्ञापन



पुलिस कस्टडी में हिस्ट्र्रीशीटर की मौत के बाद परिजनों ने भीड़ के साथ घंटों बवाल किया था। इस मामले में एसएसपी नितिन तिवारी ने एसओ परवेज चौहान समेत दस पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया था। कप्तान के आदेश पर एसओ और 10 पुलिस कर्मियों व दो मुखबिरों के खिलाफ शबलू की हत्या की रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है। एसएसपी की सिफारिश पर शुक्रवार आधी रात के बाद वीडियोग्राफी के बीच तीन डाक्टरों के पैनल ने शबलू के शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, शबलू को डंडों और पट्टे से पीटा गया था। इसके अलावा उसके कानों पर बिजली का करेंट भी लगाया गया था। उसके शरीर पर चोटों के सोलह निशान पाएं गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



पोस्टमार्टम के बाद शबलू का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच मढ़न में उसके शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। उधर,          पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद एसएसपी नितिन तिवारी ने तेवर कड़े कर लिए हैं। कप्तान का कहना है कि कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed