फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Police made women and girls aware and gave information

Sambhal News: पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक, दी जानकारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Police made women and girls aware and gave information
संभल। मिशन शक्ति 5.0 के तहत जिले के सभी थानों पर नियुक्त महिला पुलिस कर्मियों ने कार्यक्रम में बालिकाओं को जागरूक करने के साथ ही महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण के लिए चौपाल लगाई। महिलाओं और बालिकाओं के साथ जुड़कर उन्हें सशक्त एवं सुरक्षित वातावरण देने का प्रयास किया किया। रविवार को प्रमुख बाजारों, कस्बा, चौराहों, स्कूलों, कॉलेजों, धार्मिक स्थलों आदि पर महिला पुलिस कर्मियों ने शासन व पुलिस विभाग द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण, स्वावलंबन के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। जिसमें मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, पीएम स्वनिधि योजना, पीएम सम्मान निधि योजना, वन स्टाप सेंटर, आयुष्मान योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, महिला शक्ति केंद्र योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, कन्या सुमंगला योजना के बारे में बताया। पुलिस विभाग से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों वूमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112 इमरजेंसी कॉल, सीएम हेल्प लाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा हेल्प लाइन 102, एंबुलेंस सेवा-108, महिला हेल्प लाइन 181, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 आदि के बारे में पंपलेट बांटकर जागरूक किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed