फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Police force deployed after quarrel in hospital, report filed against accused

कोविड अस्पताल में झगड़े के बाद पुलिस फोर्स तैनात, आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Police force deployed after quarrel in hospital, report filed against accused
संभल। एशियन हसीना बेगम एल-2 अस्पताल में शनिवार को हुए झगड़े के बाद पुलिस महकमा सतर्क हो गया है। सोमवार को सुबह से ही अस्पताल में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पहले अस्पताल में एक मरीज के साथ एक तीमारदार के रुकने के व्यवस्था थी लेकिन झगड़े के बाद से पुलिस प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने नियमों में बदलाव कर दिया। अगर अब कोई कोविड मरीज अस्पताल में भर्ती होता है तो उसके साथ कोई भी तीमारदार नहीं आएगा। अस्पताल के कर्मी ही उसकी देखरेख का जिम्मा संभालेेंगे। इसके साथ ही अस्पताल के मुख्य गेट पर बैरियर लगाया गया है और पुलिस को तैनात कर दिया गया है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

कोविड मरीजों के उपचार शहर के चंदौसी रोड स्थित एशियन हसीना बेगम अस्पताल में भी किया जा रहा है। शनिवार को ऑक्सीजन की गुणवत्ता को लेकर तीमारदार और अस्पताल कर्मचारियों की बीच विवाद हो गया। कुछ देर बाद विवाद बढ़ा तो मारपीट हो गई। तीमारदारों ने अस्पताल में तोड़फोड़ की। एक कर्मी घायल भी हुआ तो एक तीमारदार को पुलिस ने पकड़ लिया था। सोमवार को इस मामले में पुलिस ने कठोर कार्यवाही के कदम उठाने के साथ अस्पताल में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

कोतवाल विकास सक्सेना ने बताया कि इस मामले में पीड़ित कर्मचारी लाला राम पुत्र महेंद्र की तहरीर पर आरोपी रामपुर जनपद के सिविल लाइंस कालोनी के शक्तिपुरम कालोनी निवासी आरोपी इरफान के खिलाफ के खिलाफ कार्यवाही की है। साथ ही अस्पताल के मुख्य गेट पर बैरियर के साथ पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed