फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Police empty-handed in case of killing farmer's son

किसान के बेटे की हत्या में पुलिस खाली हाथ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
Police empty-handed in case of killing farmer's son
संभल। कस्बा गवां के नजदीक गन्ने के खेत में सोमवार को किसान के लापता 13 वर्षीय बेटे का शव मिला था। उसकी गला रेत कर हत्या की गई थी। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। पुलिस का शक कुछ अपनों पर है। इसी आधार पर किसान के करीबी लोगों लोगों से पूछताछ की गई है लेकिन अभी हत्या का राज नहीं खुल सका है।
विज्ञापन

रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव निजामपुर निवासी किसान देवेंद्र के 13 वर्षीय पुत्र नीरेश का शव सोमवार की सुबह पौने दस बजे के करीब कस्बा गवां के नजदीक ईख के खेत मे पड़ा मिला। हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए फॉरेंसिक जांच की टीम समेत खोजी कुत्ते को भी लगाया गया। थाना पुलिस के साथ एसओजी टीम भी लगी है लेकिन अभी तक पुलिस को न कातिल मिला है और न ही हत्या करने का कारण मिल पाया है। गांव के लोग हत्या की इस वारदात से दुखी हैं। पुलिस ने किशोर के दोस्तों से भी बातचीत की है। पुलिस को यह भी पता लगा है कि किशोर को किसी की बाइक पर बैठाकर दो लोग ले गए थे। इस बात की पुष्टि करने के लिए पुलिस छानबीन कर रही है। इस बीच अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल ने बताया कि घटनाक्रम की कड़ी से कड़ी जोड़ने के लिए पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की है। हत्याकांड का खुलासा करने के लिए जो तथ्य सामने आ रहे हैं उन पर छानबीन चल रही है लेकिन अभी कोई निष्कर्ष नहीं निकला है।
विज्ञापन

नीरेश की मां का है हाल बेहाल, नहीं थम रहे आंसू
संभल। इकलौते बेटे की हत्या का सदमा मां लज्जावती को सबसे ज्यादा लगा है। वह हत्या के बाद से ही हाल बेहाल हैं। गांव की महिलाएं और रिश्तेदार लगातार उन्हें सांत्वना दे रहे हैं पर उनकी आंखों के आंसू नहीं थम रहे हैं। वह थोड़ी थोड़ी देर में बेटे नीरेश का नाम लेती हैं और उसकी याद करती हैं उनकी आंख से आंसू आ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed