फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Police caught two accused with 14 stolen bikes and scooty

चोरी की 14 बाइक व स्कूटी के साथ दो आरोपी पुलिस ने पकड़े, आरोपी हिस्ट्रीशीटर भागने में कामयाब रहा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Police caught two accused with 14 stolen bikes and scooty
संभल। रजपुरा पुलिस ने दो वाहन चोर पकड़े हैं। जबकि एक आरोपी भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 14 बाइकें व एक स्कूटी बरामद की हैं। पुलिस अधीक्षक ने इस मामले का खुलासा किया है। आरोपी दिल्ली, एनसीआर और आसपास के जिलों से बाइक चोरी कर बेच रहे थे। आरोपियों ने अलग-अलग जिलों में बाइक चोरी कर बेचने की बात स्वीकार की है। अब पुलिस छानबीन कर रही है कि इन आरोपियों के साथ और कौन जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने खुलासा करते हुए बताया कि सोमवार की रात रजपुरा पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी तीन संदिग्ध लोग घूम रहे हैं। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने थाना क्षेत्र के निजामपुर चौराहे पर घेराबंदी की तो दो लोग पुलिस ने पकड़ लिए। जबकि एक भागने में कामयाब रहा।
विज्ञापन

मौके पर मिली स्कूटी के दस्तावेज मांगे तो आरोपी टाल मटोल करने लगे। सख्ती से पूछताछ करने पर चोरी की स्कूटी होना बताया। साथ ही अपनी पहचान मुरादाबाद जिले के थाना बिलारी अंतर्गत मोहल्ला अंसारियान निवासी फिरोज आलम और थाना नागफनी अंतर्गत मोहल्ला झब्बू का नाला निवासी फईम के रूप में कराई। साथ ही भागे हुए साथी का नाम संभल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोटगर्वी निवासी शाहनाबाज बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर बंद पड़े एक ईंट भट्ठे से 14 बाइकें बरामद कीं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी दिल्ली, एनसीआर व अन्य आसपास के जिलों से बाइक चोरी कर बेचने का काम करते थे। भागा हुआ आरोपी संभल कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। जिसकी तलाश की जा रही है। जल्द उसको भी पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed