फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Police caught three people selling vehicles by changing engines and parts

गाड़ियों के इंजन और पार्ट्स बदलकर बेचते पुलिस ने तीन लोग पकड़े

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Police caught three people selling vehicles by changing engines and parts
बहजोई (संभल)। बहजोई पुलिस ने गाड़ियों के इंजन और पार्ट्स बदलकर बेचने के आरोप में तीन लोगों को पकड़ा है। आरोपियों के पास से दो गाड़ियां भी बरामद हुई हैं। दोनों गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन नंबर एक ही है। आरोपियों ने पुरानी गाड़ियों को दिल्ली एनसीआरसी से खरीदकर उनके इंजन व पार्ट्स बदलकर बेचने की बात पुलिस को बताई है। इसी आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

बहजोई पुलिस ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर एक होटल के सामने दबिश दी। दबिश के दौरान राजेंद्र पाल उर्फ राजू राणा, विनय कुमार उर्फ शम्मी शर्मा और सरवर को इंजन बदलते समय गिरफ्तार कर लिया। एक साथी भागने में सफल हो गया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह लोग दिल्ली एनसीआरसी से ऐसे गाड़ियां खरीदते हैं, जिनका समय पूरा हो गया हो और रोड टैक्स व फाइनेंस आदि जमा न हो, गाड़ी कंडम हो गई हो। सस्ते दामों पर यह गाड़ियां मिल जाती हैं। इन्हें खरीदने के बाद इनके इंजन और पार्ट्स को बदलकर दूसरे स्थानों पर बेच देते हैं। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है और आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed