फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Police caught raw liquor

पंचायत चुनाव के लिए जंगल में उतारी जा रही थी कच्ची शराब, पुलिस का छापा, आरोपी गिरफ्तार, शराब खी भट्ठी तोडी गई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
Police caught raw liquor
संभल। हयातनगर के गांव कमलपुर सराय के जंगल में पंचायत चुनाव के लिए शराब उतारी जा रही थी। पुलिस ने छापा मारकर भट्ठी तोड़ी है और 140 लीटर मिलावटी शराब बरामद की है। इसके साथ ही शराब बनाने की सामग्री भी मिली है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र भड़ाना ने बताया कि पंचायत चुनाव के लिए सस्ती शराब की बिक्री किए जाने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। कमलपुर सराय के जंगल स्थित तीर्थ वाले गड्ढे में भट्ठी चलाकर अवैध शराब का निकाली जा रही थी।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भट्ठी तुड़वाई। मौके से यूरिया खाद, रंग, थिनर मिलाकर अपमिश्रण करते हुए अभियुक्त कंछित निवासी ग्राम कमलपुर सराय को गिरफ्तार किया गया। इसके पास से 140 लीटर अपमिश्रित शराब, शराब बनाने की भट्ठी, अपमिश्रित शराब से भरे 25 पव्वा, चार लीटर थिनर, 5 किलोग्राम यूरिया, गैस सिलिंडर, दो कनस्तर, 500 ग्राम कलर, भारी संख्या में खाली पव्वा, कीप, बाल्टी एवं मग आदि सामान बरामद हुआ है। अभियुक्त के द्वारा कच्ची शराब बनाकर अधिक नशीली एवं रंगदार बनाकर बेचने के लिए पव्वों में भरी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed