फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Police caught four miscreants who robbed bike, two miscreants ran away

Sambhal News: बाइक लूट करने वाले चार बदमाश पुलिस ने पकड़े, दो बदमाश भागे हुए

Sat, 26 Aug 2023 01:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 26 Aug 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Police caught four miscreants who robbed bike, two miscreants ran away
संभल। हजरतनगर गढ़ी थाना पुलिस ने लूटपाट की तीन घटनाओं का खुलासा शनिवार को किया है। चार बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं। जबकि दो बदमाश भागे हुए हैं। बदमाशों की निशानदेही पर लूटपाट का माल भी बरामद किया है। भागे हुए बदमाशों की तलाश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव पोटा निवासी जुनैद से पांच अगस्त को बाइक और मोबाइल लूटा गया था। जिसमें रिपोर्ट दर्ज हुई थी। दूसरी लूट की घटना 12 अगस्त को असमोली थाना क्षेत्र के गांव मछायली निवासी मुजम्मिल के साथ हुई थी। पीड़ित से बदमाशों ने बाइक, मोबाइल और नकदी लूटी थी। इन लूट की घटनाओं की छानबीन की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर शनिवार को हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के रज्जाकपुर बराही रोड से चार बदमाश पकड़े गए हैं। बदमाशों ने अपनी पहचान असमोली थाना क्षेत्र के गांव खाबरी भोल निवासी सोनू, अमित, नवीन और मुरादाबाद जिले के थाना मैनाठेर अंतर्गत गांव मदारपुर निवासी नेम सिंह के रूप में कराई है। जबकि भागे हुए बदमाशों में गांव खाबरी भोला निवासी छोटे और मदारपुर निवासी विक्की शामिल होना बताया है। आरोपियों के कब्जे से चार बाइक, चार तमंचे और अन्य सामान बरामद किया गया है। आरोपियों पूछताछ में बताया है कि 1 मई को असमोली थाना क्षेत्र के गांव मुबारकपुर बंद निवासी यामीन की बाइक लूटी थी। यह मामला भी थाना पुलिस ने दर्ज कर लिया था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए आरोपियो को न्यायालय से जेल भेजा गया है। भागे हुए आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed