फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Police caught canter full of animals, three arrested, 16 animals recovered

Sambhal News: करंट लगने से संविदा कर्मी की मौत, गैरइरादतन हत्या के आरोप में एसडीओ, जेई समेत चार पर केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Police caught canter full of animals, three arrested, 16 animals recovered
संभल। कैला देवी विद्युत उपकेंद्र पर शनिवार की रात साढ़े दस बजे करंट लगने से संविदा लाइनमैन गांव बमनपुरी कलां निवासी अवधेश कुमार (40) पुत्र सोपाली की मौत हो गई। करंट से हुई मौत की सूचना पर परिजन भी बिजलीघर पहुंच गए। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस को पीड़ित परिजनों ने बताया कि एसडीओ, जेई, एसएसओ और लाइनमैन की साजिश से उनके बेटे की हत्या हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर के आधार पर एसडीओ, जेई समेत चार के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मृतक के पिता सोपाली ने बताया कि उनका बेटा संविदा लाइनमैन था। शनिवार की रात बिजलीघर पर ड्यूटी करने की बात कहकर घर से गया था। रात 11 बजे करीब सूचना मिली कि अवधेश का शव बिजलीघर में पड़ा है। सूचना पर पहुंचे तो एसएसओ और लाइनमैन भागा हुआ था। एसडीओ और जेई को सूचना दी लेकिन वह नहीं आए। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि विद्युत निगम के अधिकारियों और संविदा कर्मियों की मिलीभगत के बाद अवधेश कुमार की हत्या की गई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि संविदा कर्मी की हत्या किए जाने की सूचना मिली थी। तहरीर के आधार पर एसडीओ, अवर अभियंता, संविदा कर्मी एसएसओ विनोद कुमार निवासी खानुपुरा और लाइनमैन मुनेश कुमार निवासी निरयावली के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। अवधेश की मौत के बाद पत्नी कृष्णा देवी और चार बच्चों का रोरो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed