{"_id":"6754ad2644a2aa0a9b09e954","slug":"police-asked-for-account-of-cartridges-from-arms-license-holders-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-117178-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पुलिस ने शस्त्र लाइसेंस धारकों से मांगा कारतूस का हिसाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पुलिस ने शस्त्र लाइसेंस धारकों से मांगा कारतूस का हिसाब
Sun, 08 Dec 2024 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 08 Dec 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
संभल। बवाल के दौरान पिस्टर और देशी तमंचे का इस्तेमाल किया गया है। जबकि विदेशी कारतूस चलाए गए। इसकी पुष्टि होने के बाद पुलिस ने जांच और तेज कर दी है। अब पुलिस शस्त्र लाइसेंस धारकों से कारतूस का हिसाब ले रही है। शनिवार को नखासा थाने में कई शस्त्र लाइसेंस धारकाें को बुलाकर पूछताछ की और कारतूस का रिकॉर्ड चेक किया। पुलिस को आशंका है कि बवाल के दौरान लाइसेंस धारकों के पास से गए कारतूस का भी इस्तेमाल किया गया है।
एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि कई शस्त्र लाइसेंस धारकाें को बुलाकर कारतूस को लेकर पूछताछ की गई है। विक्रेताओं से भी पूछताछ की जाएगी। बताया कि हमें आशंका है कि लाइसेंस धारकों के कारतूस का भी बवाल में इस्तेमाल किया गया है। इसी क्रम में छानबीन की जा रही है। यदि किसी लाइसेंस धारक के कारतूस का इस्तेमाल होने की पुष्टि होती है तो कार्रवाई की जाएगी। शस्त्र लाइसेंस भी निरस्त किया जाएगा। बताया कि यह छानबीन आगे भी जारी रहेगी। पुलिस हर उस बिंदु पर छानबीन कर रही है। जिससे उपद्रवियों के खिलाफ सबूत मिल सकें।