फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Police and administration team caught overloaded truck and dumper filled with sand, three trucks ran away after dodging the team

रेत से भरे ओवरलोड ट्रक व डंपर पुलिस और प्रशासन की टीम ने पकड़े, तीन ट्रक टीम को चकमा देकर भागे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Police and administration team caught overloaded truck and dumper filled with sand, three trucks ran away after dodging the team
संभल। उत्तराखंड से रेत ला रहे ट्रक और डंपरों का संभल मंडी बना हुआ है। लगातार ओवरलोड ट्रक संभल आते हैं और सड़क किनारे खड़े हो जाते हैं। यहीं से रेत कहां जाना है यह तय किया जाता है। शुक्रवार की सुबह एसडीएम विनय कुमार मिश्र के नेतृत्व में टीम ने ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की। 41 बड़े वाहन पकड़े गए। इसमें ट्रक व डंपर हैं। 12 वाहनों के दस्तावेज पूरे मिलने पर छोड़ दिया गया। जबकि तीन ट्रक मौके से भाग गए। जिनके खिलाफ कार्रवाई की जाने की बात परिवहन विभाग द्वारा कही जा रही है। वहीं दूसरी ओर 26 रेत से भरे ओवरलोड ट्रक व डंपर पुलिस की निगरानी में दे दिए गए हैं। परिवहन विभाग के साथ ही खनन विभाग और वाणिज्यकर विभाग के द्वारा इन वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जानी है। एसडीएम ने बताया कि नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी। ओवरलोड वाहन किसी हाल में नहीं छोड़े जाएंगे।
विज्ञापन

----------------
इनसेट
देर रात से सुबह तक दर्जनों रेत के ट्रक संभल से गुजरते हैं, रसूखदारों का रहता है संरक्षण
संभल। संभल में देर रात से सुबह तक दर्जनों वाहन रेत से भरे गुजरते हैं। गौर करने वाली बात यह है कि सभी ओवरलोड होते हैं। इन रेत से भरे ट्रक पर कार्रवाई नहीं हो पाई है। सूत्रों के अनुसार रसूखदार लोगों का संरक्षण है। कई लग्जरी कारों में सवार रसूखदारों के लोग सारी रात चक्कर लगाते हैं। और कहीं कोई समस्या नहीं है इसकी जानकारी ट्रक और डंपर चालकों तक पहुंचाते हैं। एंट्री के नाम पर ऐसे वाहनों से वसूली होती है। शुक्रवार को एसडीएम के नेतृत्व में कार्रवाई हुई तो हड़कंप मच गया। सवाल यह उठता है कि ओवरलोड वाहन उत्तराखंड से मुरादाबाद जिले में होते हुए आते हैं इसके बाद भी कार्रवाई नहीं की जाती है।
विज्ञापन

-----------------
मिट्टी के खनन पर पुलिस की दबिश
संभल। कोतवाली पुलिस ने अवैध खनन करते हुए तीन ट्रैक्टर-ट्राली पकड़े हैं। सीज की कार्रवाई की गई है। कोतवाल ओमकार सिंह ने बताया कि अवैध खनन की सूचना पर पहुंचे थे। तीन ट्रैक्टर ट्राली मौके से मिले हैं। वहीं एक ट्रैक्टर चालक ने बताया कि छह ट्रैक्टर-ट्राली से मिट्टी एक प्लॉट पर डाली जा रही थी। जब इस बारे में खनन अधि कारी सोमेंद्र तिवारी से जानकारी की तो उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्रवाई हुई है। उन्हें इस कार्रवाई की जानकारी नहीं है। मिट्टी के खनन न हो इसके लिए जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए हुए हैं। इसके बाद भी अवैध खनन हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed