Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Police-administration alert regarding measurement of cemetery, took out foot march

Sambhal News: कब्रिस्तान की पैमाइश को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट, पैदल मार्च निकाला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Police-administration alert regarding measurement of cemetery, took out foot march
संभल। जामा मस्जिद के पास स्थित आठ बीघा कब्रिस्तान की पैमाइश मंगलवार को होनी है। इससे पहले सोमवार को शाम एएसपी, एसडीएम और सीओ ने आरआरएफ, पीएसी और पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया।
विज्ञापन

सोमवार को शाम एएसपी उत्तरी कुलदीप कुमार सिंह, एसडीएम रामानुज, सीओ आलोक भाटी ने सत्यव्रत पुलिस चौकी से पैदल मार्च शुरू किया। अधिकारियों ने पैमाइश स्थल से लेकर जामा मस्जिद के पूरे क्षेत्र और मुख्य बाजार का दौरा किया। सत्यव्रत पुलिस चौकी में बने सीसीटीवी कैमरे के कंट्रोल रूम से और ड्रोन कैमरे उड़ाकर आसपास क्षेत्र की निगरानी कराई। एसडीएम ने बताया कि जिन लोगों की दुकानें हैं, उन्हें बुलाकर शनिवार को बैठक करते हुए सूचित कर दिया था। उनकी उपस्थिति पैमाइश के दौरान अनिवार्य है। लेखपालों की टीमों के द्वारा सोमवार को पैमाइश कराई जाएगी।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि पैमाइश के लिए चार कानूनगो और 22 लेखपालों की टीम गठित की गई है। तहसीलदार को टीम का प्रभारी बनाया गया है जबकि तीन तहसीलदारों को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। एएसपी ने कहा कि कब्रिस्तान की भूमि की नाप जोख की जानी है। इसके लिए टीम गठित की गई है। आठ प्रभारी निरीक्षक, आरआरएफ और पीएसी की तैनाती की गई है। निगरानी भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed