{"_id":"60524ddc8ebc3ef10a33256d","slug":"police-accused-of-breaking-into-the-door-and-entering-the-house-sambhal-news-mbd3833047152","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेवजह मकान का दरवाजा तोड़कर घर में घुसे पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेवजह मकान का दरवाजा तोड़कर घर में घुसे पुलिसकर्मी
विज्ञापन
संभल। मोहल्ला तश्तपुर पंजू सराय में मंगलवार की रात्रि करीब दो बजे पुलिसकर्मी मकान का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और कुछ ही देर में बाहर आ गए। यह आरोप लगाते हुए मकान स्वामी ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है। दरवाजा तोड़ने का घटनाक्रम गली में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। यह वीडियो पुलिस अधीक्षक को उपलब्ध कराई गई है। महिला ने घर में तोड़फोड़ करने और घर में रखे रुपये ले जाने का आरोप लगाया है।
पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में तश्तपुर पंजू सराय निवासी सायदा पत्नी सईद अहमद ने कहा है कि मंगलवार रात्रि दो बजे करीब उप निरीक्षक व पांच पुलिसकर्मी अचानक आए और दरवाजा पीटने लगे। दरवाजा तोड़ दिया। घर में घुस गए। जमकर तोड़फोड़ की और घर में रखे 3100 रुपये उठाकर ले गए।
महिला ने जो सीसीटीवी वीडियो पुलिस अधीक्षक को दिया है उसमें पुलिसकर्मी दरवाजा तोड़ते नजर आ रहे हैं और कुछ देर बाद घर से बाहर जाते हुए दिख रहे हैं। महिला का कहना है कि उसके परिवार में किसी ने कोई अपराध नहीं किया था।
विज्ञापन
महिला ने बताया है कि उसका पति रिक्शा चलाकर परिवार की गुजर-बसर कर रहा है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विकास शर्मा से जब इस विषय में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कोतवाली की पुलिस एक वारंटी की तलाश में गई थी। पुलिस ने दबिश दी है लेकिन तोड़फोड़ या रुपये उठाकर लाने की बात सही नहीं है। वहीं पुलिस अधीक्षक से उनका पक्ष जानने के लिए बुधवार को रात 21.09 बजे तथा 21.16 बजे कॉल की गई पर बातचीत नहीं हो सकी।
एक वांछित अभियुक्त था। उसके खिलाफ कोर्ट से वारंट था। इनके घर के आसपास पड़ोस में रहता है। वह भागकर इनके घर में घुस गया था। इनका द्वार कमजोर था। दरवाजा पीटा तो वह गिर गया होगा। अभियुक्त की गिरफ्तारी हो गई है। अरुण कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी, संभल