{"_id":"654a99bebf8ad8730f076d46","slug":"pipeline-burst-cracks-appeared-in-10-houses-sambhal-news-c-204-1-smbd1001-4093-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पाइपलाइन फटी, 10 मकानों में आई दरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पाइपलाइन फटी, 10 मकानों में आई दरार
Wed, 08 Nov 2023 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 08 Nov 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। नगर के मोहल्ला राज में पेयजल आपूर्ति के लिए डाली गई भूमिगत पाइपलाइन की लीक होने से 10 मकानों की दीवार और फर्श में दरारें आ गई हैं। वहीं शौचालय के टैंक भी जमीन में धंसने लगे हैं। जिससे मकान गिरने का खतरा बना है। मंगलवार को लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।
नगर में अमृत योजना के तहत 56 करोड़ की लागत से 170 किलोमीटर लंबी पेयजल पाइपलाइन बिछाने के साथ पांच ओवरहैड टैंक बनाए गए हैं। पांच माह के बाद ही मोहल्ला राज में पाइपलाइन लीक हो गई। जो मकानों के लिए घातक साबित हो रही है। पानी ने जमीन के अंदर ही अंदर मकानों की नींव को खोखला कर दिया है। रविवार को अचानक पानी का लीकेज जमीन के बाहर आ गया। कुछ देर के बाद लोगों ने देखा, तो आसपास के निवासी टीकाराम, रमेश चंद्र, कुसुम, संजय, दिनेश, भगवती, महेश, नरेंद्र, अजय लाल, अमर सिंह आदि के मकानाें की नींव हिल गई। दीवारों में दरारें आ गई। जगह-जगह से फर्श टूटने लगे हैं। दो मकानों की दीवारों के बीच गैप यानी दूरी बन गई है। शौचालय के टैंक भी जमीन में धंसने लगे हैं।
मकान गिरने का बना खतरा
लोगों का कहना है कि जिन मकानों की दीवारों और फर्श में दरारें आईं है, उनका गिरने का खतरा बना हुआ है। मकानों में रहते हुए भी डर सता है। जल निगम में शिकायत के बाद टीम पहुंची तो उन्होंने लीकेज के स्थान पर खोद कर देखा और वापस चली गई। कार्यदायी संस्था अथवा जल निगम की ओर से कोई आश्वासन नहीं दिया गया।
विज्ञापन
कुछ मकानों में दरार आई हैं। इसके लिए जल निगम दोषी नहीं है। यह मकान पहले से भट्ठे की जमीन पर बने हैं। पूरे शहर में 170 किलोमीटर लंबी पेयजल पाइन लाइन बिछाई गई है, रोजाना तीन चार लीकेज की सूचना भी मिलती है, अन्य स्थानों से मकानों में दरार की शिकायत नहीं मिली है। -एमपी सिंह, एक्सईएन जल निगम
मुझे अभी शिकायत नहीं मिली है। पाइपलाइन लीकेज की वजह से मकानों में दरार आई तो स्वयं इसको दिखवाऊंगा। हो सकता है कि कार्यालय में शिकायत आई हो। जांच कर आवश्यक कार्रवाई होगी। -आरके भार्गव, ईओ नगर पालिका