फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Pickup driver dies, helper injured in tractor-trolley collision

Sambhal News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से पिकअप चालक की मौत, हेल्पर घायल

Mon, 26 Aug 2024 02:32 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 26 Aug 2024 02:32 PM IST
विज्ञापन
Pickup driver dies, helper injured in tractor-trolley collision
रजपुरा (संभल)। अनूपशहर-बबराला मार्ग पर रविवार को सीमेंट के बोरे लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली और पिकअप में भिड़ंत हो गई। हादसे में गाजियाबाद के गांव बहटा हाजीपुर निवासी पिकअप चालक मुनाजिर (25) की मौत हो गई। जबकि हेल्पर सलीम (40) घायल हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गाजियाबाद जिले के गांव बहटा हाजीपुर निवासी मुनाजिर रविवार की सुबह शाहजहांपुर से गांव निवासी सलीम के साथ पिकअप लेकर गांव लौट रहा था। सुबह करीब छह बजे अनूपशहर-बबराला मार्ग पर गंगा पुल के निकट पहुंचने पर अनूपशहर की ओर से आ रही सीमेंट के बोरे लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से पिकअप की भिड़ंत हो गई। हादसे में मुनाजिर और सलीम गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली मौके पर छोड़कर भाग गया। घटनास्थल पर एकत्र लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए रजपुरा सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर डाॅक्टरों ने मुनाजिर को मृत घोषित कर दिया। जबकि सलीम को गंभीर हालत में हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। रजपुरा थाना प्रभारी अमरपाल सिंह ने बताया कि परिजनों के आने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में ले लिया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed