{"_id":"60e0ad868ebc3ebb48456b51","slug":"photo-viral-on-social-media-with-pistol-accused-arrested-chandausi-news-mbd3944610140","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचे के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
धनारी। सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ फोटो वायरल होने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।
थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ एक फोटो वायरल हो रहा था। पुलिस ने फोटो में तमंचे के साथ दिखाई दे रहे युवक की पहचान कराई, तो आरोपी युवक गांव मानकपुर निवासी गोविंद के रूप में पहचान हुई।
शिनाख्त के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने तमंचा उसके घर से बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश दिया, वहां से उसे जेल भेज दिया गया।