फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   phooldol shobhayatra in sambhal

बबराला में फूल डोल यात्रा निकाली गई, श्रीकृष्ण की भक्ति में झूमे विदेशी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
phooldol shobhayatra in sambhal
संभल के बबराला में विदेशी भक्तों के साथ कीर्तन करती महिलाएं। - फोटो : SAMBHAL
संभल। श्री कृष्ण के भक्तों और व्यापारियों ने मिलकर बबराला में फूलडोल यात्रा निकाली। हरे रामा-हरे कृष्णा की गूंज के बीच नगर की मुख्य सड़कों पर भव्य शोभायात्रा आकर्षण का केंद्र बनी। इसकी वजह यह थी कि इसमें भक्ति भरे माहौल में विदेशी महिलाएं भी नृत्य कर रहीं थीं। इनके संग बबराला की तमाम महिलाएं थीं।
विज्ञापन

बबराला नगर फूलडोल को लेकर भारी उत्साह था। कई दिन से तैयारियां चल रहीं थीं। इसके तहत शनिवार को फूलडोल यात्रा निकाली गई। नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता ने शुभारंभ किया। इस मौके पर उनका स्वागत भी किया गया।
विज्ञापन

हजारों कार्यकर्ताओं ने उनके भतीजे और भाजपा नेता नवलेश कुमार के साथ इंदिरा चौक पर स्वागत किया। इसके बाद बांके विहारी फूल डोल यात्रा व कीर्तन में भी राज्यमंत्री ने उत्साह दिखाया। इस्कॉन वृंदावन से आए विदेशी भक्तों की टोली भी झूम उठी। इस्कॉन मुरादाबाद से धीर संतदास की टीम ने कीर्तन कर माहौल को आनंदमयी कर दिया। राज्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि बबराला से उनका विशेष लगाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसीलिए वह राज्यमंत्री बनने के बाद प्रथम बार सपरिवार हरिबाबा बांध धाम पर दर्शन करने आए हैं। उनका कहना था कि भगवान से यही प्रार्थना है कि उनकी बुद्धि हमेशा ठीक काम करे। उन्होंने कहा कि वह निरंतर क्षेत्र और अब प्रदेश के विकास की गति को आगे बढ़ाएंगे। बबराला दौरे में वह अपनी बहन के घर भी गए। प्रवीण वार्ष्णेय, योगेश, अनिल, सुनीत, भोला, नितिन, आशुतोष, अभय, टेस्टी, अनुराग, पुनीत, शुभांक, लोकेश, सचिन, शुभम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed