{"_id":"699770364d271f06e004a91d","slug":"peoples-anger-erupted-over-the-film-yadav-ji-love-story-sambhal-news-c-204-1-chn1003-127039-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: फिल्म यादव जी लव स्टोरी पर फूटा लोगों का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: फिल्म यादव जी लव स्टोरी पर फूटा लोगों का गुस्सा
विज्ञापन
गुन्नौर। फिल्म यादव जी लव स्टोरी के खिलाफ लोगों में जबरदस्त गुस्सा देखने को मिल रहा है। यादव बहुल क्षेत्र में भाजपा और सपा समर्थकों ने राजनीतिक सीमाएं तोड़ते हुए एकजुट होकर फिल्म के विरोध में हुंकार भरी और चेतावनी दी कि यादवों के सम्मान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बृहस्पतिवार को ब्लॉक प्रमुख आशीष कुमार उर्फ हनी यादव के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में यादव समाज के लोग तहसील परिसर पहुंच गए। हाथों में ज्ञापन और दिलों में गुस्सा लिए प्रदर्शनकारियों ने जोरदार नारेबाजी की। यादव जी की लव स्टोरी नहीं चलेगी। यादव एकता जिंदाबाद और फिल्म बैन करो जैसे नारों से तहसील परिसर गूंज उठा। माहौल पूरी तरह गरम रहा, जिससे प्रशासनिक अमले में भी हलचल रही।
लोगों का कहना था कि फिल्म के नाम और कथानक से समाज की छवि धूमिल करने की साजिश की जा रही है। किसी भी जाति या समाज की प्रतिष्ठा से खिलवाड़ करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। चेतावनी दी कि यदि फिल्म को रिलीज किया गया तो यादव समाज सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगा।
विज्ञापन
प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम अवधेश कुमार को ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल फिल्म पर रोक लगाने की मांग की। प्रशासन ने ज्ञापन को वरिष्ठ अधिकारियों तक भेजने का आश्वासन दिया, लेकिन गुस्साए लोगों ने कहा कि केवल आश्वासन से काम नहीं चलेगा, ठोस कार्रवाई चाहिए। इस दौरान राजेंद्र यादव, दिनेश यादव, राहुल गिरी, दिनेश यादव, औतारी यादव, रूप किशोर यादव, पंकज यादव, अमन यादव, भोपाल यादव, केपी यादव समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।