फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   People furious for not getting vaccinated at Asmoli CHC

असमोली सीएचसी पर कोरोना से बचाव का टीका नहीं लगने पर भड़के लोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
People furious for not getting vaccinated at Asmoli CHC
संभल। असमोली सीएचसी पर कोरोना से बचाव का टीका लगवाने पहुंचे लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। सीएचसी का गेट बंद होने से लोगों में आक्रोश फैल गया। टीकाकरण को पहुंचे लोगों ने अस्पताल कर्मचारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

मंगलवार को असमोली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर क्षेत्र के लोग टीका लगवाने के लिए पहुंचे, लेकिन टीकाकरण कक्ष बंद था और गेट पर ताला लगा था। इससे लोगों में आक्रोश पनप गया। उन्होंने अस्पताल कर्मचारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। हैरानी की बात यह है कि सुबह 11 बजे तक भी अस्पताल में कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा था। चार दिन से लोगों को लौटाया जा रहा था। इससे लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। इस दौरान अभय कुमार, मनोहर सैनी, आकाश तोमर आदि ने कहा कि स्लॉट बुक करने के बाद जब तिथि मिल गई तो यहां टीका क्यों नहीं लगाया जा रहा है। वहीं, सीएचसी प्रभारी संदीप राहल का कहना है वैक्सीन नहीं होने के कारण टीकाकरण नहीं कराया गया। दो या तीन दिन तक वैक्सीन आने की कोई सूचना नहीं है। जैसे ही वैक्सीन मिलेगी टीकाकरण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed