{"_id":"68ab73f0dbe85e50ab0d07ac","slug":"people-are-busy-giving-final-touches-to-the-tableaux-included-in-the-rath-yatra-sambhal-news-c-204-1-chn1003-122446-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: रथयात्रा में शामिल झांकियों को अंतिम रूप देने में जुटे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: रथयात्रा में शामिल झांकियों को अंतिम रूप देने में जुटे लोग
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। गणेश चतुर्थी पर 27 अगस्त को श्री गणेश मंदिर से स्वचालित झांकियों संग गणपति बप्पा की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। रथयात्रा में सबसे आगे चार ऊंट, 12 घोड़े, इस्लामनगर का बैंड और मनोरंजन करने वाला गुड्डा रहेगा। वहीं 14 स्वचलित झांकियां शामिल रहेंगी। जिसमें सीप और गोल्डन मोतियों से सजे लड्डू खाते गणपति महाराज और रंग बिरंगी निवाड़ से सजे कीर्तन करते हनुमान जी की 12 फीट ऊंची स्वचलित झांकी आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसके अलावा श्री राम जानकी, कान्हा को खिलाती यशोदा मइया, अहिल्याबाई होल्कर, मत्स्य अवतार, पंजे पर नृत्य करते श्री गणेश, माता महाकाली, सिंदूर वाले गणेश जी, हंस पर विराजमान गणेश जी, सुंदरकांड पढ़ते हनुमान जी, महिषासुर मर्दनी, शंकर जी आदि स्वचलित झांकी शामिल रहेंगी। वहीं संतोषी माता और महाप्रभु श्री गणेश जी का मुख्य रथ रहेगा। इसके अलावा चंदौसी के ढोल व बैंड समेत मेरठ का ढोल और वृंदावन की हरे रामा हरे कृष्णा कीर्तन मंडली रहेगी। प्रत्येक झांकी के आगे एक बैंड रहेगा।
-- -- -- -- --
घर-घर विराजेंगे गजानन
चंदौसी। गणेश चतुर्थी पर घर-घर गणपति बप्पा विराजेंगे। साथ ही शहर के मुख्य बाजारों समेत गली मोहल्लों में गणपति बप्पा के पंडाल सजाए जाएंगे। अनंत चतुर्दशी तक दस दिन तक प्रतिदिन पंडालों में धार्मिक आयोजन आयोजित किए जाएंगे। लोगों ने पंडाल की तैयारी कर ली है। वहीं पंडालों व घरों के लिए गणपति बप्पा की प्रतिमाओं को तैयार किया जा रहा है। गणेश कालोनी में ऑर्डर पर गणेश प्रतिमाओं को तैयार किया जा रहा है तो वहीं बहजोई रोड पर राजस्थान से आए परिवार प्रतिमाएं तैयार कर रहे हैं। संवाद