{"_id":"6832235e5a2158890400966b","slug":"people-are-busy-demolishing-houses-and-shops-themselves-sambhal-news-c-275-1-smbd1031-122921-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: मकान और दुकान खुद ही तोड़ने में जुटे लोग, पालिका ने हटाया मलबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: मकान और दुकान खुद ही तोड़ने में जुटे लोग, पालिका ने हटाया मलबा
विज्ञापन
संभल। चंदौसी चौराहे के चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण की जद में आए मकान-दुकान को तोड़ने का सिलसिला पांचवें दिन भी जारी रहा। लोग स्वयं ही चिह्नित अतिक्रमण को तोड़ते नजर आए। वहीं पालिका की टीम मलबा हटाने में जुटी रही। जो दुकानें रह गई हैं उनको भी खाली कराया जा रहा है। अतिक्रमण हटते ही सौंदर्यीकरण का काम शुरू होगा।
संभल के सबसे व्यस्ततम चंदौसी और चौधरी सराय चौराहे पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए चौड़ीकरण प्रस्तावित है। साथ ही चौराहों का सौंदर्यीकरण भी होगा। इसको लेकर पीडब्ल्यूडी और पालिका की टीम ने काम शुरू कर दिया है। पांच दिन से चौराहे के चारों ओर सड़क की दोनों साइड़ से अतिक्रमण हटाने का काम चल रहा है। अतिक्रमण की जद में 50 से अधिक दुकान मकान आए हैं। जिनको खाली कराने के बाद ध्वस्त कराया जा रहा है। पालिका ने पुलिस बूथ, सार्वजनिक शौचालय आदि को तोड़ दिया है।
ऐसे में कई दुकानदारों ने नुकसान से बचने के लिए स्वयं ही अतिक्रमण तोड़ना शुरू कर दिया था। शनिवार को दिनभर लोग चिह्नित अतिक्रमण को स्वयं और मजदूरों के सहयोग से तोड़ते नजर आए। वहीं दूसरी ओर पालिका के वाहन सड़क से मलबा हटाने में जुटे रहे। अतिक्रमण हटने के बाद चौराहे का चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण होगा। प्रशासन के अनुसार चंदौसी चौराहे पर पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा भी लगेगी। संभल राजा पृथ्वीराज चौहान की राजधानी रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
चौड़ीकरण होते ही लाइटों पर चलेगा शहर का ट्रैफिक
चंदौसी और चौधरी सराय चौराहे का चौड़ीकरण होने के बाद, यहां से गुजरने वाला ट्रैफिक लाइटों से चलेगा। दरअसल नगर पालिका ने 15 लाख रुपये की लागत से चंदौसी और चौधरी सराय चौराहे पर ट्रैफिक लाइटें लगवाई थीं, ताकि इनके माध्यम से शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु चल सके। लेकिन चौराहे की चौड़ाई कम होने की वजह से लाइटों के अनुसार यातायात चलाना मुश्किल था। लेकिन अब चौराहे का चौड़ीकरण होने के बाद शहर की ट्रैफिक व्यवस्था यातायात लाइटों से चलेगा।
-- -- --
कल तक आबाद, अब होगा गया सूना
चंदौसी चौराहा छह दिन पहले सुबह से लेकर रात तक गुलजार रहता था। लेकिन अब सूना नजर आ रहा है। ट्रैफिक बूथ, गोल चक्कर और आकर्षक लाइटों से सजा सेल्फी प्वाइंट हटा दिया गया है। यहां चारों ओर 50 से अधिक दुकानें टूट चुकी हैं। कई मकान के अगले हिस्से भी ध्वस्त किए गए हैं। ऐसे में पूरा चौराहा सुनसान नजर आ रहा है।